सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए।

सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा

आरा : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए एक युवक नदी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण नदी किनारे जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की गई, घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई

ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की गई। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई। इसके बाद स्थानीय प्रशासन की निगरानी में बचाव अभियान चलाया गया। गोताखोरों की मदद से नदी में लापता लोगों की तलाश की गई। काफी प्रयास के बाद चारों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतकों के नाम भी स्पष्ट नहीं है।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
Oct 17, 2026, 2:03:00 PM
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
Oct 17, 2026, 2:00:00 PM
 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
Oct 17, 2026, 1:05:00 PM
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
Oct 17, 2026, 1:01:00 PM
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
Oct 17, 2026, 12:21:00 PM