अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बड़ा दावा किया है। वहीं विधायक अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या करवाई वाले दावे पर JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सब कुछ प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है।

अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव के संबंध में हमलोगों के पास जो फीडबैक है, आठों सीट पर NDA समर्थित उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। वहीं विधायक अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या करवाई वाले दावे पर JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि-उनका बयान आया है और फिर उस पर उनकी सफाई भी आई है। सब कुछ प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है और सब कुछ ध्यान में है…

संजय झा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में आठों सीट पर NDA समर्थित उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। पटना में भी NDA के दोनों उम्मीदवार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे।

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में जितने बड़े पैमाने पर काम हुए हैं, और हो रहा है, उनका बड़ा इम्पैक्ट समाज में दिख रहा है। कल ही आपने देखा कि बिहार सरकार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। राज्य में पिछले दो दशकों में नियुक्त जो लाखों शिक्षक हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि किस सरकार में सेवा में आए हैं और किस सरकार में राज्य का भविष्य सुरक्षित है। इसलिए सभी NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करेंगे।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी बात यह भी है कि NDA के सभी दल पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत के अंतर को बड़ा करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। दूसरी ओर विपक्ष में जो तथाकथित इंडिया गठबंधन के दल हैं, वे एक-दूसरे के ही खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए हमलोगों के आठो उम्मीदवारों का बड़े अंतर से चुनाव जीतना तय है।

Trending News

महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
Oct 17, 2026, 2:03:00 PM
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
Oct 17, 2026, 2:00:00 PM
 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
Oct 17, 2026, 1:05:00 PM
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
Oct 17, 2026, 1:01:00 PM
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
Oct 17, 2026, 12:21:00 PM