झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र : सदन में रांची और दुमका राजभवन के नाम बदलने का प्रस्ताव पेश

झारखंड सरकार ने राज्य के राजभवनों के नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया है। बुधवार को कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने घोषणा की कि रांची स्थित राजभवन का नया नाम बिरसा भवन रखा जाएगा, ताकि भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और शौर्य को सम्मानित किया जा सके।

इसी के साथ दुमका स्थित राजभवन के लिए सिदो–कान्हू भवन नाम का प्रस्ताव रखा गया है, जो संताल विद्रोह के महान नायकों सिदो और कान्हू मुर्मू की स्मृति को समर्पित होगा।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में कहा कि राजभवन राज्य सरकार की संपत्ति है और संविधान के अनुच्छेद 154 के तहत राज्य की कार्यकारी शक्ति राज्यपाल में निहित है। इस कारण राज्य सरकार को राजभवनों के नामकरण का अधिकार प्राप्त है।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने 3 दिसंबर को देशभर के राजभवनों के नाम बदलकर लोक भवन करने का निर्देश जारी किया था, जिसे झारखंड ने भी लागू किया था। लेकिन अब राज्य सरकार ने स्थानीय महानायकों के सम्मान में अपने स्तर पर नए नाम रखने का निर्णय लिया है।

Trending News

निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

Sep 01, 2026, 12:25:00 PM
मांझर कुंड में झरने के बीच फंसे दो युवकों का वीडियो वायरल, मूसलाधार बारिश के कारण गुप्ता धाम मार्ग बंद

Sep 01, 2026, 11:59:00 AM
राज्य के सात जिलों में सितंबर के पहले सप्ताह में लगेगा नियोजन मेला, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर

Sep 01, 2026, 11:54:00 AM
सीएम सम्राट चौधरी करेंगे "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान का शुभारंभ

Sep 01, 2026, 11:47:00 AM
पुलिस व औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Sep 01, 2026, 11:37:00 AM
गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा

Sep 01, 2026, 11:28:00 AM
भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर पदयात्रा, बोकारो में भी होगा कार्यक्रम

Sep 01, 2026, 11:01:00 AM
पीएम के सलाहकार तरुण कपूर ने किया मूनीडीह CBM परियोजना का निरीक्षण, अक्टूबर 2027 से गैस बिक्री की तैयारी

Sep 01, 2026, 10:43:00 AM
गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी

Sep 01, 2026, 10:28:00 AM
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा

Sep 01, 2026, 10:03:00 AM