मांझर कुंड में झरने के बीच फंसे दो युवकों का वीडियो वायरल, मूसलाधार बारिश के कारण गुप्ता धाम मार्ग बंद

रोहतास जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सभी पहाड़ी झरने उफान पर हैं। मां तुतला भवानी, मांझर कुंड, बुढ़न, महादेव खोह समेत कई झरनों का जलस्तर बढ़ गया है और पानी का बहाव काफी तेज है।

मांझर कुंड में झरने के बीच फंसे दो युवकों का वीडियो वायरल, मूसलाधार बारिश के कारण गुप्ता धाम मार्ग बंद

रोहतास जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सभी पहाड़ी झरने उफान पर हैं। मां तुतला भवानी, मांझर कुंड, बुढ़न, महादेव खोह समेत कई झरनों का जलस्तर बढ़ गया है और पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग ने जिले के कई पर्यटक स्थलों एवं झरनों पर आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यटकों से अपील की जा रही है कि बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पहाड़ी झरनों की ओर न जाएं तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, लेकिन वावजूद इसके कई सैलानी अब भी वन विभाग के सुरक्षा निर्देशों को दरकिनार कर झरनों का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

इसी बीच दरिगांव थाना क्षेत्र के मांझर कुंड के बीच तेज धार में फंसे दो सैलानियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बीते सोमवार का बताया जाता है, जहां दो सैलानी झरने की तेज धारा के बीच स्थित एक ऊंचे चट्टान पर आराम से बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान काफी तेज बारिश हो रही है और झरने के आसपास एक भी सैलानी नजर नहीं आ रहे हैं। गनीमत रही की पानी के तेज बहाव में फंसे दोनों सैलानी सुरक्षित बाहर निकल गए। बताया जाता है कि बारिश के थमने और पानी का बहाव कम होने पर मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों सैलानियों को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि उक्त दोनों सैलानियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

वायरल वीडियो के संदर्भ में जिला वन पदाधिकारी स्टालिन फीडल के कुमार ने बताया कि सोमवार को मांझर कुंड में दो सैलानी एक ऊंचे चट्टान पर बैठकर बारिश और झरने का आनंद ले रहे थे, लेकिन उनके फंसे होने की बात गलत है। चूंकि वीडियो में चट्टान के दोनों तरफ पानी का तेज बहाव देखा जा सकता है, लेकिन फिर भी डीएफओ ने दोनों के फंसे होने की बात से इनकार किया है।

वहीं दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गुप्ता धाम मार्ग में पड़ने वाले झरनों एवं नदियों का जलस्तर एवं बहाव काफी तेज हो गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वन विभाग ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए गुप्ता धाम मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएफओ की अपील है कि मार्ग बंद रहने की अवधि में गुप्ता धाम मार्ग की ओर न जाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। वन विभाग के अनुसार स्थिति सामान्य होने पर मार्ग को पुनः खोलने के संबंध में सूचना दी जाएगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM