अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम

भोरे पंचायत परिसर में सोमवार को खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की गोपालगंज जिला कमिटी की बैठक हुई। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम

गोपालगंज: भोरे पंचायत परिसर में सोमवार को खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की गोपालगंज जिला कमिटी की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सुबास पटेल ने की। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

गरीबों और वंचितों के अधिकारों पर चौतरफा हमला

बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने देश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि "वर्तमान समय में देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित तबकों के अधिकारों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। केंद्र और बिहार सरकारें गरीबों को सम्मानजनक जीवन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा देने से पीछे हट रही हैं।

सत्यदेव राम ने चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से गरीबों के नाम काटकर (वोट चोरी के जरिए) संविधान प्रदत्त मतदान के अधिकार को छीना जा रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को संगठित कर व्यापक जनांदोलन खड़ा करना वक्त की सबसे बड़ी मांग है।

राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प

बैठक में आगामी 20-21 नवंबर 2026 को झारखंड के गिरिडीह जिले में आयोजित होने वाले खेग्रामस के राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस उद्देश्य के लिए संगठन का दायरा बढ़ाने, गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाने और मजदूरों को गोलबंद करने का आह्वान किया गया।

जनसंघर्ष तेज करने की रूपरेखा

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, भूमिहीनों के वास-आवास, राशन कार्ड से गरीबों के नाम काटे जाने की समस्या और मतदान का अधिकार—ये सभी गरीबों के जीवन के बुनियादी मुद्दे हैं। इन सभी सवालों को आपस में जोड़कर एक व्यापक जनसंघर्ष का रूप दिया जाएगा।

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इस बैठक को जिला अध्यक्ष सुबास पटेल के साथ-साथ कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया, जिनमें रामनरेश राम, रमेश बैठा, इन्द्रजीत राम, राजेन्द्र माझी, प्रमोद कुशवाहा, दूधनाथ राम, धर्मेन्द्र चौहान, प्रद्युम्न पासवान, नन्देश्वर राम, चानमती देवी, आरती देवी, हलीम मियां, फूलचन्द प्रसाद, श्रीराम शर्मा और कमलेश कुशवाहा शामिल रहे.बैठक के अंत में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी और मजदूरों-गरीबों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

 गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM