गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित

गोपालगंज: श्रीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के पास संचालित 'गॉड ग्रेस स्कूल' की एक अनियंत्रित और जर्जर बस सोमवार को मुख्य सड़क पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. चलती बस का अचानक स्टेरिंग फेल होने से वह सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई.

 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित

फुलवरिया/गोपालगंज:  श्रीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के पास संचालित 'गॉड ग्रेस स्कूल' की एक अनियंत्रित और जर्जर बस सोमवार को मुख्य सड़क पर बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. चलती बस का अचानक स्टेरिंग फेल होने से वह सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई. इस घटना में बस में सवार दर्जनों छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं, लेकिन इस लापरवाही ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका, पेड़ से टकराकर रुकी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी फुलवरिया रेलवे मोड़ के पास अचानक उसका स्टेरिंग फेल हो गया. वाहन पर नियंत्रण खोते ही बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. हादसे के बाद बस में बैठे छात्र-दर्जनों बच्चे डर से रोने और चिल्लाने लगे. बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया।

अभिभावकों में फूटा गुस्सा, बोले-'कंडक्टर ने दी अमर्यादित धमकी'

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने सहमे बच्चों को गले लगाकर ढांढस बंधाया. अभिभावकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश देखा गया कि स्कूल संचालक द्वारा बेहद जर्जर और खटारा बसों का संचालन किया जा रहा है.

अभिभावक दीनदयाल प्रसाद, धुरेन्द्र बैठा ने बताया कि स्कूल संचालक से पहले भी कई बार शिकायत की गई थी कि बसें पूरी तरह जर्जर हालत में हैं और इनके पुर्जे-पुर्जे खराब हो चुके हैं. इसलिए इनसे बच्चों को न भेजा जाए. बावजूद इसके संचालक अपनी लापरवाह जिद पर अड़े रहे. 

हद तो तब हो गई जब घटना के बाद गुस्साए अभिभावकों ने जब बस के कंडक्टर से बात की, तो उसने संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए अमर्यादित शब्दों में कहा जब जवान व्यक्ति मर जा रहा है, तो यह तो बस है, कभी भी स्टेरिंग फेल हो सकता है और दुर्घटना हो सकती है।

प्रशासन और शिक्षा विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग

स्कूल प्रबंधन की इस घोर लापरवाही और जर्जर वाहनों के धड़ल्ले से हो रहे संचालन को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और प्रबुद्धजनों में गहरा रोष व्याप्त है. लोगों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार स्कूल संचालक का लाइसेंस रद्द किया जाए और तत्काल प्रभाव से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

शिक्षा विभाग ने कहा होगी सख्त कार्रवाई

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा मामला संज्ञान में आया है. बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे स्कूलों के खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
Oct 26, 2026, 5:28:00 PM
 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
Oct 26, 2026, 5:00:00 PM
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
Oct 26, 2026, 4:59:00 PM