'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
अनंत सिंह प्रकरण को लेकर तेजस्वी यादव ने करारा प्रहार किया है। तेजस्वी यादव ने विश्वास मत के दौरान आरजेडी को धोखा देने वाले विधायकों पर जमकर निशाना साधा और साफ किया कि अनंत सिंह के लिए पार्टी के दरवाजे पूरी तरह बंद हैं।

मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जदयू द्वारा की गई कार्रवाई के बाद विधानसभा सदस्यता पर खतरा और उनके सरकारी बंगले को खाली कराने के प्रशासनिक आदेश के बाद बिहार में सियासत तेज है। इस बीच अनंत सिंह प्रकरण को लेकर तेजस्वी यादव ने करारा प्रहार किया है। तेजस्वी यादव ने विश्वास मत के दौरान आरजेडी को धोखा देने वाले विधायकों पर जमकर निशाना साधा और साफ किया कि अनंत सिंह के लिए पार्टी के दरवाजे पूरी तरह बंद हैं।
अनंत सिंह प्रकरण को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में विश्वास मत चल रहा था तो हमारे तीन विधायक एक नीलम देवी थी। एक प्रहलाद यादव और दूसरा आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद थे और देखिए तीनों लोगों का क्या हाल है। इन तीनों लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी। हमने तीनों लोगों को चेताया था। हमने उसे समय ही भविष्यवाणी कर दी थी 5 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और वही हुआ। जनता दल यूनाइटेड में आपस में ही लड़ाई हो रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने जितनी बातें पूर्व में कही थी वह सारी बातें सच हो रही है। सम्राट चौधरी के चेहरे पर बिहार में 10 सीट भी नहीं मिलने वाली है। कुछ नेता बीजेपी से निकले हुए हैं जिन्होंने जदयू को बेच दिया अपने स्वार्थ के लिए। आनंद सिंह के साथ जो होना है वह हो रहा है हमारे तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है।
तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार में बैठे लोगों को कार्रवाई पर भरोसा नहीं। उन्होंने बाढ़-सुखाड़ और विशेष पैकेज पर सरकार को घेरा। तेजस्वी ने कहा- दो नंबरी सरकार, 10 नंबरी मुख्यमंत्री है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा सरकार में बैठे हुए लोग दवाई कार्रवाई में विश्वास नहीं है। बाढ़ सुखाड़ या विशेष पैकेज का कोई उपाय डबल इंजन की सरकार ने नहीं की।













