जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

जमुई जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में पिछले कई महीनों से लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया।

जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

जमुई:- जमुई जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में पिछले कई महीनों से लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो पेशेवर तार चोर और चोरी के सामान की खरीद-बिक्री करने वाला एक बड़ा कबाड़ी संचालक शामिल है।

ऐसे बनी योजना और हुआ खुलासा -

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि जिले के सिकंदरा, लछुआड़, जमुई सदर सहित कई थाना क्षेत्रों से बिजली विभाग द्वारा लगातार तार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में बिजली के पोल से कीमती तार और उपकरण काटकर ले जाते थे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी और विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अपने नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। इस टीम की कमान सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार को सौंपी गई। टीम में सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित तकनीकी शाखा और अन्य थानों के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने कई दिनों तक गुप्त रूप से रेकी की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

इसी क्रम में मिली पुख्ता सूचना पर टीम ने सिकंदरा में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हरनाहा स्थित कबाड़ी दुकान पर छापा मारकर संचालक मुकेश साह को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

राजनीतिक गलियारे में भी चर्चा -

गिरफ्तारी के बाद जिले में चर्चा तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कबाड़ी संचालक मुकेश साह कुछ महीने पहले ही सत्ताधारी दल JDU में शामिल हुए थे। अब उनकी गिरफ्तारी चोरी के सामान के साथ अपने ही प्रतिष्ठान से होने के बाद राजनीतिक गलियारे में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वहीं दूसरी ओर आरोपी मुकेश साह ने अपने बचाव में कहा है कि जिस दिन पुलिस ने उसके प्रतिष्ठान पर छापा मारा, उस दिन वह जमुई में नहीं था। वह किसी निजी कार्य से झारखंड के देवघर में था।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस -

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मो. आलम और मुकेश साह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ पहले से भी थाने में मामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी राहुल कुमार के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -

1. राहुल कुमार, पिता- नंदू पासवान, साकिन- पुरानी चौक सिकंदरा, थाना-सिकंदरा, जिला-जमुई।

2. मो. आलम, पिता- मो. तस्लीम, साकिन- सरसा, थाना-लछुआड़, जिला-जमुई।

3. मुकेश साह, पिता- राजेश उर्फ राजो साह, साकिन- हरनाहा, थाना-जिला जमुई।

बरामद सामानों की सूची -

पुलिस ने आरोपियों के पास से बिजली विभाग के कई कीमती उपकरण बरामद किए हैं - 

चोरी किया गया तार (लगभग 1000 मीटर), डिस्क इंसुलेटर विथ हार्डवेयर बीटिंग-02 पीस, पोस्ट इंसुलेटर-01 पीस, सस्पेंशन क्लैंप-04 पीस, डेड एंड क्लैंप-02 पीस, पीजी क्लैंप-03 पीस, ग्लैबर-33 पीस, आई हुक क्लैंप विथ स्ट्रिप-01 पीस, ग्लैबर (बड़ा)-01 पीस, LT बस बार विथ लग्स-03 पीस, कंडक्टर-8 किलो और AB केबल-20 फीट।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
Oct 26, 2026, 5:28:00 PM
 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
Oct 26, 2026, 5:00:00 PM
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
Oct 26, 2026, 4:59:00 PM
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:45:00 PM
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
Oct 26, 2026, 4:36:00 PM
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
Oct 26, 2026, 4:26:00 PM