खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
भोरे पंचायत परिसर में आज यानी 26 अक्टूबर को खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की गोपालगंज जिला कमिटी की बैठक संपन्न हुई।

भोरे (गोपालगंज) : भोरे पंचायत परिसर में आज यानी 26 अक्टूबर को खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की गोपालगंज जिला कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में देश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, गरीबों के अधिकारों पर बढ़ते हमलों, ग्रामीण मजदूरों के रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, भूमिहीनों के वास-आवास, राशन कार्ड से गरीबों के नाम काटे जाने और मतदाता सूची में गड़बड़ियों जैसे महत्वपूर्ण सवालों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आज देश में गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित तबकों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं - पूर्व विधायक सत्यदेव राम
बैठक को संबोधित करते हुए खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि आज देश में गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित तबकों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। केंद्र और बिहार की सरकारें गरीबों को सम्मानजनक जीवन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा देने के अपने दायित्व से पीछे हट रही हैं। दूसरी ओर गरीबों वोटर लिस्ट से नाम हटा कर यानी वोट चोरी कर चुनाव आयोग ने संविधान में हासिल वोट के अधिकार को लूट रहीं हैं।
चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं
वहीं चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे समय में ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को संगठित कर व्यापक जनांदोलन खड़ा करना जरूरी है। बैठक में आगामी 20-21 नवंबर 2026 को झारखंड के गिरिडीह जिले में होने वाले खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन की सदस्यता बढ़ाने और गांव-गांव में ग्रामीण मजदूरों को संगठित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख मांगों और मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख मांगों और मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार, जमीन, राशन और मतदान का अधिकार गरीबों के जीवन से जुड़े बुनियादी सवाल हैं। इन सवालों को अलग-अलग देखने के बजाय व्यापक जनसंघर्ष के साथ जोड़ना होगा। ग्रामीण मजदूरों की एकजुटता ही सरकारों को जनहित में नीतियां लागू करने के लिए मजबूर कर सकती है।
बैठक में कई लोग रहे मौजूद
बैठक को खेग्रामस के जिला अध्यक्ष सुबास पटेल के अलावा रामनरेश राम, रमेश बैठा, इन्द्रजीत राम, राजेन्द्र माझी, प्रमोद कुशवाहा, दूधनाथ राम, धर्मेंद्र चौहान, प्रद्युम्न पासवान, नंदेश्वर राम, चानमती देवी, आरती देवी, हलीम मियां, फूलचंद प्रसाद, श्रीराम शर्मा व कमलेश कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में आह्वान किया गया कि गांव-गांव में बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान को गति दी जाए और जमीन, रोजगार, मजदूरी, राशन और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर गरीबों-मजदूरों की व्यापक एकजुटता कायम की जाए।
भोरे (गोपालगंज) से कुमार मंजेश की रिपोर्ट













