पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?

भारत में पति को देवता और विवाह को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। उस देश की लड़कियां शादी नहीं करना चाहती हैं। हाल ही में एक सर्वे में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है।

 पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?

भारत संस्कृति और परंपराओं वाला देश है। यहां परिवार और रिश्ते की काफी अहमियत होती है। जिस देश में पति को देवता और विवाह को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। उस देश की लड़कियां शादी नहीं करना चाहती हैं। हाल ही में एक सर्वे में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि अब शादी महिलाओं की प्रायॉरिटी लिस्ट में बहुत नीचे जा चुका है। 

नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अविवाहित महिलाओं का प्रतिशत 2011 में 13.5% से बढ़कर 2021 में 19.9% हो गया है। यानि कि 10 सालों में लगभग 6 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। हालांकि  इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी महिलाओं ने जानबूझकर शादी न करने का फैसला किया है। लेकिन ये बदलाव की ओर इशारा करता है कि कई महिलाओं के लिए शादी अब उसी रफ्तार या उसी उम्र में नहीं हो रही है, जैसी पहले होती थी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर महिलाएं शादी क्यों नहीं  चाहती हैं? ऐसा माना जाता है कि सारे रीति-रिवाज, रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं पर ही थोपी गयी है। एक अच्छी बहू का टैग उसी महिला को मिलता है, जो शादी के बाद अपना पूरा जीवन अपने पति और परिवार के नाम कर देती है। ऐसे में कुछ महिलाओं का मानना है कि जब उसके पास खुद की पहचान बनाने का मौका है, तो ये सवाल ही नहीं उठता है कि वो शादी करके गुमनामी की जिंदगी जिए।

वहीं, कुछ जिन महिलाओं में अपने आसपास की महिलाओं को शादी के बाद आए बदलावों में पीसते देखा है। मां बनने और बच्चे को संभालने के दर्द से गुजरते देखा है, उन्हें ऐसा लगता है कि शादी के बाद आजादी नहीं बच जाती है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि महिलाएं घर की इज्जत के नाम पर बंधनों में बांधी जाती है, दबायी जाती है, चार दीवारों और घुंघट में छिपने के लिए मजबूर की जाती हैं। हालांकि अब कई जगहों पर महिलाएं अपनी शर्तों पर जी रही हैं।  लेकिन आज भी ऐसे कई इलाके और घर हैं, जहां महिलाओं को अपनी मर्जी से पहनने, रहने का आजादी नहीं हैं।

Trending News

मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:12:00 PM
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
Oct 26, 2026, 4:09:00 PM
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
Oct 26, 2026, 3:52:00 PM
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Oct 26, 2026, 3:40:00 PM
 पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
Oct 26, 2026, 3:37:00 PM
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
Oct 26, 2026, 3:34:00 PM
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
Oct 26, 2026, 3:17:00 PM
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
Oct 26, 2026, 2:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
Oct 26, 2026, 2:33:00 PM
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Oct 26, 2026, 2:24:00 PM