बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश

बिहार एमएलसी चुनाव 2026 में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव के बाद अब मतगणना की तैयारी है। कल यानि मंगलवार को होने वाले काउंटिंग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे।

बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश

पटना: बिहार एमएलसी चुनाव 2026 में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव के बाद अब मतगणना की तैयारी है। कल यानि मंगलवार को होने वाले काउंटिंग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के  5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर RJD ने शंका जताई है। रिजेक्ट होने वाले मामलों का समय पर निष्पादन करने की मांग की है। साथ ही आरजेडी ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। पार्टी की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी ज्ञापन में मतदान के बाद और मतगणना से पहले सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका को लेकर सजग रहने की अपील की गई है।

भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में RJD के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की है। भाई वीरेंद्र बोले-कल की मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए। पार्टी ने यह ज्ञापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना को संबोधित करते हुए जारी किया है। इसमें चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं।

मतगणना से पहले प्रथम वरीयता के निर्णय पर उठाए सवाल

ज्ञापन में कहा गया है कि मतगणना केंद्रों पर निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मतदान और मतगणना से संबंधित निर्णयों में पारदर्शिता जरूरी है। पार्टी ने अधिकारियों के निर्णयों की समीक्षा और किसी भी संभावित अनियमितता पर निगरानी रखने की आवश्यकता जताई है।

मतपेटी और अभिलेखों की सुरक्षा पर जोर

आरजेडी ने चुनाव प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली मतपेटियों, दस्तावेजों और अन्य चुनावी अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पार्टी ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि चुनाव सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को रोका जा सके।

मतदान में प्रयुक्त बैलेट पेन की शुचिता सुनिश्चित करने की मांग

ज्ञापन में मतदान के दौरान उपयोग किए जाने वाले बैलेट पेन का भी उल्लेख किया गया है। पार्टी ने कहा कि बैलेट पेन के उपयोग और उसकी निगरानी को लेकर स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मतपत्रों में किसी तरह के बदलाव या छेड़छाड़ की संभावना न रहे।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 का दिया हवाला

आरजेडी ने अपने ज्ञापन में चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 से जुड़े मामले का भी उल्लेख किया है। पार्टी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

पार्टी ने निर्वाचन आयोग से चुनाव प्रक्रिया की निगरानी मजबूत करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Trending News

बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
Oct 26, 2026, 3:34:00 PM
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
Oct 26, 2026, 3:17:00 PM
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
Oct 26, 2026, 2:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
Oct 26, 2026, 2:33:00 PM
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Oct 26, 2026, 2:24:00 PM
 खतरे में अनंत सिंह की विधायकी, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा 10 पन्नों का सबूत, वीडियो भी...
खतरे में अनंत सिंह की विधायकी, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा 10 पन्नों का सबूत, वीडियो भी...
Oct 26, 2026, 1:55:00 PM
दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम बना UPI, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24 हजार करोड़ के पार
दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम बना UPI, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24 हजार करोड़ के पार
Oct 26, 2026, 1:50:00 PM
कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
Oct 26, 2026, 1:12:00 PM
 बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
Oct 26, 2026, 1:08:00 PM
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
Oct 26, 2026, 12:37:00 PM