खतरे में अनंत सिंह की विधायकी, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा 10 पन्नों का सबूत, वीडियो भी...

मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर संकट मंडरा रहा है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा से संबंधित पत्र सौंपा।

 खतरे में अनंत सिंह की विधायकी, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा 10 पन्नों का सबूत, वीडियो भी...

मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर संकट मंडरा रहा है। जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अब उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी सिलसिले में  जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा से संबंधित पत्र सौंपा। जेडीयू की ओर से सौंपे गए अनुशंसा पत्र के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

दरअसल जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सोमवार को विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा से संबंधित पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में 10 पन्नों के दस्तावेजी सबूत के साथ वीडियो भी सौंपे। बताया गया कि पत्र के साथ 10 पन्नों के सबूत और वीडियो भी दिए गए हैं। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सौंपे गए पत्र और दस्तावेजों के बाद अब इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष के स्तर पर आगे की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

जेडीयू की ओर से उठाए गए इस कदम को अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता के मामले में काफी अहम माना जा रहा है। अनंत सिंह को जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी की ओर से उनकी विधायकी समाप्त करने की पहल तेज हो गई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विधानसभा अध्यक्ष सौंपे गए दस्तावेजों और वीडियो की समीक्षा के बाद क्या कदम उठाते हैं। हालांकि, अनुशंसा पत्र सौंपे जाने भर से विधायक की सदस्यता समाप्त नहीं होती। इस संबंध में अंतिम निर्णय संबंधित नियमों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष लेंगे। 

बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह ने जदयू के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया।  उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जाकर विरोधी उम्मीदवार (अनुज सिंह) के पक्ष में प्रचार किया।  जिसके बाद जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी  को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी आदेश के तहत निष्कासन के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी अनुशंसा की गई है। 




Trending News

विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी पैदल यात्रा
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी पैदल यात्रा
Oct 26, 2026, 2:56:00 PM
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित
Oct 26, 2026, 2:54:00 PM
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
बिहार MLC चुनाव 2026: मतगणना से पहले RJD की चुनाव आयोग से बड़ी मांग, कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
Oct 26, 2026, 2:33:00 PM
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Oct 26, 2026, 2:24:00 PM
 खतरे में अनंत सिंह की विधायकी, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा 10 पन्नों का सबूत, वीडियो भी...
खतरे में अनंत सिंह की विधायकी, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा 10 पन्नों का सबूत, वीडियो भी...
Oct 26, 2026, 1:55:00 PM
दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम बना UPI, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24 हजार करोड़ के पार
दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम बना UPI, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24 हजार करोड़ के पार
Oct 26, 2026, 1:50:00 PM
कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
Oct 26, 2026, 1:12:00 PM
 बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
Oct 26, 2026, 1:08:00 PM
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
Oct 26, 2026, 12:37:00 PM
खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन
खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन
Oct 26, 2026, 12:28:00 PM