खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन

पटना : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय से डाकबंगला चौराहा तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। 

संजय सरावगी और नवल किशोर के साथ प्रदर्शन में कई लोग थे मौजूद

प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और एमएलसी नवल किशोर यादव, कई विधायक और पार्टी के नेता शामिल हुए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की। 

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने जन आक्रोश मार्च निकाला और उनका पुतला जलाया। भाजपा कार्यालय से डाकबंगला चौराहा तक निकाले गए इस मार्च में पार्टी के कई नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के प्रति अपमानजनक बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी से भी माफी मांगने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कांग्रेस नेतृत्व इस मामले में माफी नहीं मांगता, तबतक उनका विरोध जारी रहेगा।

Trending News

कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
Oct 26, 2026, 1:12:00 PM
 बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
Oct 26, 2026, 1:08:00 PM
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
Oct 26, 2026, 12:37:00 PM
खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन
खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन
Oct 26, 2026, 12:28:00 PM
 CM सम्राट चौधरी भव्य धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, गया-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिखाएंगे हरी झंडी
CM सम्राट चौधरी भव्य धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, गया-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिखाएंगे हरी झंडी
Oct 26, 2026, 11:43:00 AM
अनंत सिंह की पत्नी से अब छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा, कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाएंगे समर्थक
अनंत सिंह की पत्नी से अब छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा, कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाएंगे समर्थक
Oct 26, 2026, 11:24:00 AM
जान की परवाह किए बिना आग में घुसे धर्मेंद्र, बुझाई झोपड़ी की आग, टला बड़ा हादसा
जान की परवाह किए बिना आग में घुसे धर्मेंद्र, बुझाई झोपड़ी की आग, टला बड़ा हादसा
Oct 26, 2026, 10:46:00 AM
नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
Oct 26, 2026, 10:24:00 AM
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
Oct 26, 2026, 10:11:00 AM
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
Oct 26, 2026, 9:47:00 AM