संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईजरा गांव में मगरमच्छ मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर एक खंभे में बांध दिया।

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईजरा गांव में मगरमच्छ मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर एक खंभे में बांध दिया और इसकी सूचना संग्रामपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
वन विभाग की टीम को गांव पहुंचने और मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में कई घंटे लग गए
हालांकि, वन विभाग की टीम को गांव पहुंचने और मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में कई घंटे लग गए। टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित अपने साथ ले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों आई बाढ़ के दौरान गंडक नदी से मगरमच्छ के बहकर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में गांव में मगरमच्छ मिलने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई है
फिलहाल वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जंगली जीवों के गांवों तक पहुंचने के खतरे को सामने ला दिया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली जीव के दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की जरूरत है।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट













