मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में अवैध हथियार निर्माण के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की गंडक कॉलोनी स्थित एक आवास पर छापेमारी कर पुलिस ने कथित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में अवैध हथियार निर्माण के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की गंडक कॉलोनी स्थित एक आवास पर छापेमारी कर पुलिस ने कथित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा  किया है। कार्रवाई के दौरान दो देसी कट्टा, तीन अर्द्धनिर्मित कट्टा, कारबाइन जैसा एक अर्द्धनिर्मित हथियार, पांच जिंदा कारतूस समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला। वीडियो में एक व्यक्ति विश्वकर्मा पूजा के दौरान हथियार के साथ पूजा करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो की जांच और सत्यापन के दौरान व्यक्ति की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर घरबारी टोला निवासी हरेन्द्र शर्मा के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके से एक चाकू, लकड़ी के बेंट वाली दो हथौड़ियां, एक बड़ा प्लास, एक लोहे की कटर मशीन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन बरामद वस्तुओं के आधार पर पुलिस अवैध हथियार निर्माण की आशंका को लेकर जांच कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने 41 वर्षीय हरेन्द्र शर्मा और उसके 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों जयसिंहपुर घरबारी टोला, थाना तुरकौलिया के निवासी बताए गए हैं।

सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर को तुरकौलिया थानाध्यक्ष के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति हथियार के साथ पूजा करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो का सत्यापन करने पर उसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर घरबारी टोला निवासी हरेन्द्र शर्मा के रूप में हुई। हरेन्द्र शर्मा वर्तमान में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था। 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर उसके आवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो देसी कट्टा, तीन अर्द्धनिर्मित कट्टा, कारबाइन जैसा एक अर्द्धनिर्मित हथियार, पांच जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। मौके से हरेन्द्र शर्मा और उसके पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्वी चंपारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 


Trending News

मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:43:00 PM
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
Oct 26, 2026, 4:36:00 PM
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
Oct 26, 2026, 4:26:00 PM
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:12:00 PM
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
Oct 26, 2026, 4:09:00 PM
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
Oct 26, 2026, 3:52:00 PM
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Oct 26, 2026, 3:40:00 PM
 पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
पति देवता, विवाह सात जन्मों का रिश्ता, फिर लड़कियां शादी से क्यों कर रहीं इंकार?
Oct 26, 2026, 3:37:00 PM
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी, 5 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार!
Oct 26, 2026, 3:34:00 PM
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए BJP की बड़ी तैयारी, देशभर में करेगी 'पैदल यात्रा'
Oct 26, 2026, 3:17:00 PM