संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) तक चलने वाली संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) तक चलने वाली संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के इंजन और बोगियों को फूलों से सजाकर टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ा किया। 

वहीं ट्रेन को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,विधायक पूर्णिमा साहू, विधायक सरयू राय ने संजूक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस नई ट्रेन का शुभारंभ किया। इसके लिए टाटानगर स्टेशन पर रेलवे की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

यह ट्रेन लगभग 1,677 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके मार्ग में टाटानगर के अलावा चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा, बांदीकुई और दौसा समेत कई स्टेशन शामिल हैं।

नई ट्रेन के परिचालन से झारखंड के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफ़ी लाभ मिलेगा, खातीपुरा जयपुर का उपनगरीय रेलवे स्टेशन है, जहां से जयपुर शहर की दूरी करीब 17 किलोमीटर बताई जाती है। 

इस ट्रेन से टाटानगर का सीधा रेल संपर्क जयपुर क्षेत्र से स्थापित होगा। प्रयागराज, कानपुर और आगरा जैसे शहरों के यात्रियों को भी इस सेवा से लाभ मिलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड के दस्तावेज के मुताबिक, ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक आधार पर प्रस्तावित है। संतरागाछी से यह ट्रेन बुधवार को और खातीपुरा से शुक्रवार को चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
Oct 26, 2026, 5:28:00 PM
 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
Oct 26, 2026, 5:00:00 PM
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
Oct 26, 2026, 4:59:00 PM
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:45:00 PM
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
Oct 26, 2026, 4:36:00 PM
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
Oct 26, 2026, 4:26:00 PM
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:12:00 PM
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
Oct 26, 2026, 4:09:00 PM
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
Oct 26, 2026, 3:52:00 PM