PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा पटना में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया।

PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव

Ranchi; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा पटना में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया। 

घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहीद चौक स्थित जिला स्कूल परिसर में एकत्रित हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय की ओर कूच कर गए। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खड़गे की टिप्पणी पर अपना विरोध जता रहे थे।

राजनीति में मतभेद स्वाभाविक लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा और सम्मान से समझौता स्वीकार्य नहीं : आदित्य साहू

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा और सम्मान से समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति की गई टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा और सार्वजनिक जीवन की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध में किसी के दिवंगत परिजन को निशाना बनाना उचित नहीं है। लेकिन कांग्रेस लगातार इन लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करती रही है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उन्होंने देशवासियों से माफी मांगने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के जनादेश से चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। उनके राजनीतिक विचारों और नीतियों का विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर अमर्यादित टिप्पणी करना किसी भी सूरत में  स्वीकार्य नहीं हो सकता।  साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की टिप्पणियों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी अशोभनीय, खड़गे देशवासियों से माफी मांगें : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संदर्भ में की गई टिप्पणी और भाषा के प्रयोग को अशोभनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बतलाते हुए कांग्रेस या खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इसके लिए देशवासियों से अविलंब माफी मांगने की मांग की है। 

मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल भारतीय जनता पार्टी के नेता नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यों की आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन उनके दिवंगत पिता को इसमें घसीटना एवं उन पर इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस हरकत से केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि देश की पूरी जनता में भारी आक्रोश है। कहा कि यह कोई पहली दफा नहीं है, इसके पहले भी प्रधानमंत्री की मां को लेकर, खुद नरेंद्र मोदी को लेकर कई प्रकार की अशोभनीय टिप्पणियां की जा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से देश की सत्ता, देश के कई राज्यों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है, उनकी तकलीफों को भली भांति समझा जा सकता है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद पर आसीन किसी व्यक्ति से इस प्रकार की टिप्पणी काफी निंदनीय है। यह कांग्रेस की हताशा, निराशा का प्रतीक है।

ये नेता भी रहे उपस्थित

कांग्रेस कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रविंद्र राय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, सरोज सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, अजय राय , संदीप वर्मा, अशोक बडाईक, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी, सूर्य प्रभात, ललित ओझा, दिलीप सोनी, हेमंत गुप्ता, जिला अध्यक्ष वरुण साहू, धीरज महतो, नरेंद्र कुमार, संजय जयसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज मिश्रा, सुधाकर चौबे, जितेंद्र चंद्रवंशी, रमेश सिंह, उमेश रंजन, संजय चौधरी, अनिल सिंह, सीमा शर्मा, गंगोत्री कुजूर, प्रेम मित्तल, संजीव विजय वर्गीय, ओम प्रकाश, मुनचुन राय, मनोज दुबे, राजू सिंह, रजनीश पांडे, मुकेश गुप्ता, सुमन सिंह, सुबोध कांत, काजल प्रधान सहित रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिले के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM