भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख

गोपालगंज। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। डीएम समीर सौरभ की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में कुल 21 आवेदनों पर सुनवाई हुई।

भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख

गोपालगंज। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में कुल 21 आवेदनों पर सुनवाई हुई। इनमें 8 आवेदन भूमि एवं राजस्व से संबंधित, जबकि 13 आवेदन अन्य विभागों से जुड़े थे।

जनता दरबार में डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

भूमि विवादों के निपटारे पर विशेष जोर

जिला पदाधिकारी ने भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का पहले संबंधित अंचल स्तर पर ही समाधान किया जाए। अंचल स्तर पर समाधान नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार मामले को उच्च स्तर पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि शिकायतों का उचित निपटारा हो सके।

जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान उप विकास आयुक्त गौरव कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM