पुलिस व औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

राज्य के जमुई जिले से अहम खबर है। यहां कवैया मुसहरी में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार की शाम यह गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई जिले के इन्दपे गांव के कवैया मुसहरी निवासी रंजीत शाह अपने मकान के बेसमेंट में टेंपो और बोलेरो पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप लाकर रखता है और वहीं से बेचता है। सूचना के बाद ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित कर संयुक्त छापेमारी की गई। 

इस छापेमारी के दौरान सूरज शाह के घर से लगभग 15 बोरा में रखे कार्टन से करीब 3600 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ। वहीं घर के बाहर खड़े टेंपो से लगभग आठ पेटी और बोलेरो पिकअप से लगभग सात पेटी, कुल 30 पेटी बरामद हुई। कुल मिलाकर 7000 से अधिक बोतल बरामद की गई है। मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है। 

पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें रंजीत शाह के अलावा खैरा थाना के निवासी सुजय कुमार पांडे और पठान चौक का निवासी मोहम्मद इकबाल भी शामिल है। बरामद सिरप और वाहनों को जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

जमुई से हेमंत की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार

Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा

Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा

Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना

Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल

Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी

Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान

Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा

Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल

Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sep 12, 2026, 5:49:00 PM