गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी

गोपालगंज। जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बेखौफ चोरों ने एक घर में घुसकर महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और 70 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी

गोपालगंज। जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ताजा मामला जगतौली ओपी क्षेत्र के तिवारी छपरा गांव का है, जहां बेखौफ चोरों ने एक घर में घुसकर महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और 70 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात और तीन सेट महंगे बर्तन लूटकर आसानी से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, तिवारी छपरा गांव निवासी मुनेश्वर उपाध्याय क़े पुत्र विद्यापति उपाध्याय के घर में इन दिनों नए बाथरूम का निर्माण कार्य चल रहा था। घटना की रात इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। मौसम और अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर बाथरूम के पास मौजूद पेड़ के सहारे घर की छत और आंगन में दाखिल हो गए।

आहट पर उठी महिला, गले पर रख दिया चाकू

घर के अंदर बर्तन और बॉक्स खंगालने के दौरान हुई खटखटाहट की आवाज सुनकर परिवार की महिला आरती देवी की नींद खुल गई। जैसे ही वह देखने के लिए आगे बढ़ीं, घात लगाए चोरों ने तुरंत उनके गले पर चाकू सटा दिया। जान से मारने की धमकी मिलते ही दहशतजदा महिला एक कोने में दुबक गई। इसके बाद चोरों ने बेफिक्र होकर 70 हजार रुपये कैश, और लाखो क़े गहने और बर्तन समेट मौके से चंपत हो गए।

जांच में जुटी जगतौली ओपी पुलिस

घटना की भनक मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जगतौली ओपी के थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही इस घटना के बाद से तिवारी छपरा गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM