गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा

​गोपालगंज जिले में जमीन विवाद और अवैध कब्जे की बढ़ती शिकायतों को लेकर गोपालगंज पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा

गोपालगंज जिले में जमीन विवाद और अवैध कब्जे की बढ़ती शिकायतों को लेकर गोपालगंज पुलिस कप्तान  विनय तिवारी ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि बाहर रहने वाले लोगों की जमीन हड़पने या उस पर बुरी नजर डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोग रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से जिले से बाहर रहते है। नागरिकों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर भू माफिया नए हथकंडे अपनाकर प्रवासियों की जमीन पर कब्जा कर बेच बेच देते है। अब ऐसे लोगो पर पुलिस की पैनी नजर है।

एसपी ने अपने बयान में साफ कहां है की यदि कोई व्यक्ति बाहर रहता है और उसकी गैरमौजूदगी में कोई उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करता है, तो पुलिस तुरंत हरकत में आएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी। फर्जी कागजात या कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का खेल खेलने वालों की जांच कर उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा। डरा-धमकाकर या दबाव बनाकर कम दामों में जमीन अपने नाम कराने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त धाराओं में मामला दर्ज करेगी।

एसपी ने जिले के आम लोगों और बाहर रह रहे गोपालगंज के निवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी भू-माफिया या दबंग आपकी संपत्ति पर बुरी नीयत रखता है या धमकी देता है, तो बिना डरे तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। गोपालगंज पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर हैं।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM