निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

बांका जिले से बडी खबर है। यहां निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले के फुल्लीडूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह को मंगलवार को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

बांका जिले से बडी खबर है। यहां निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले के फुल्लीडूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह को मंगलवार को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम पटना से पहुंची थी। निगरानी टीम ने शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के निजी आवास पर ट्रैप कर के कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बीडीओ के मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया। दोनों को पूछताछ के लिए बांका परिसदन लाया गया।

निगरानी विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई फुल्लीडूमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति और राशि निकासी के एवज में बीडीओ द्वारा 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई गई। मंगलवार सुबह डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी की टीम बांका पहुंची और बीडीओ के आवास के आसपास निगरानी शुरू कर दी।

निगरानी विभाग की योजना के अनुसार शिकायतकर्ता तय रकम लेकर बीडीओ के आवास पहुंचे। कथित रूप से 75 हजार रुपये दिए जाने के बाद पहले से मौजूद निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए बीडीओ को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद उनके मामा को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद दोनों को बांका परिसदन लाकर पूछताछ की गई। बीडीओ की गिरफ्तारी इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसके ठीक एक दिन पहले सोमवार को फुल्लीडूमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर बीडीओ और पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल के बीच विवाद हुआ था। बीडीओ ने पूर्व मुखिया पर मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर बीडीओ की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी से पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। निगरानी टीम मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। बीडीओ को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM