भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर पदयात्रा, बोकारो में भी होगा कार्यक्रम
धनबाद जिले में झारखंड में भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ मंगलवार को धनबाद पहुंचेगी।

धनबाद जिले में झारखंड में भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ मंगलवार को धनबाद पहुंचेगी। अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से आयोजित इस यात्रा के तहत जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों से पदयात्रा निकाली जाएगी। राज्य के सभी 24 जिलों तक यात्रा पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया गया है।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार एक सितंबर को सुबह नौ बजे बलियापुर स्थित विनोद धाम से यात्रा शुरू होगी। इसके बाद किसान चौक, मनिंद्र नाथ मंडल चौक (मेमको मोड़) होते हुए कांबाइंड बिल्डिंग (सिटी सेंटर) से रणधीर वर्मा चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रभु चौक-पुटकी मोड़ की ओर कार्यक्रम प्रस्तावित है।
यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों और युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता की मांग को लेकर जागरूक किया जाएगा। संगठन का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और लंबित मामलों के कारण अभ्यर्थियों में असंतोष है। इसी मुद्दे को लेकर राज्यभर में आंदोलन को विस्तार दिया जा रहा है।
धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट










