ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च

विशाल कुमार सोनी की हत्या के विरोध एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को राजधानी के बाकरगंज स्थित ढूंढा शाही कॉम्प्लेक्स से कारगिल चौक, गांधी मैदान तक कैंडल मार्च निकाला गया।

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च

पटना: राजधानी से सटे वैशाली जिले के जंदाहा में ज्वेलरी व्यवसायी विशाल कुमार सोनी की अपराधियों द्वारा सोने के सामान की लूट के बाद हत्या किए जाने की घटना से बिहार के ज्वेलर्स एवं व्यापारियों में भारी आक्रोश एवं भय का माहौल है। घटना के बाद अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर CAIT/AIJGF बिहार ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) बिहार के अध्यक्ष एवं लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार में आए दिन ज्वेलर्स एवं अन्य व्यापारियों के साथ लूटपाट, हत्या और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में अपराधी गिरफ्तार भी हो जाते हैं, लेकिन लूटा गया सोना एवं अन्य सामान बरामद नहीं हो पाता, जिससे पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार एवं पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है।

अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि AIJGF बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य के ज्वेलर्स एवं व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगा। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से ज्वेलर्स की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई तथा लूट की घटनाओं में माल की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री व्यापारियों की समस्याओं एवं उनकी सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात का समय देगे।

विशाल कुमार सोनी की हत्या के विरोध एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को राजधानी के बाकरगंज स्थित ढूंढा शाही कॉम्प्लेक्स से कारगिल चौक, गांधी मैदान तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में ज्वेलर्स, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और दिवंगत विशाल कुमार सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रेम नाथ गुप्ता, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार, शीतल नायक, अनंत अरोड़ा, देव कुमार वर्मा, रतन कुमार सोनी, राज कुमार राजा, मनोज कुमार निराला एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने सरकार एवं पुलिस प्रशासन से विशाल कुमार सोनी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, लूटे गए सामान की बरामदगी तथा बिहार के ज्वेलर्स एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM