100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज राज्य की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का उद्घाटन करेंगे।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज राज्य की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे, नशा मुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे और राजगीर में भारत एवं न्यूजीलैंड के बीच आयोजित महिला अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजगीर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन किया जा रहा है।
सुबह 11 बजे विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लोक सेवक आवास स्थित संकल्प में बिहार गति के अंतर्गत राज्य में क्रियान्वित 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान केंद्र प्रायोजित योजनाओं और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
दोपहर 12:15 बजे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ
विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे लोक सेवक आवास से अधिवेशन भवन, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:15 बजे अधिवेशन भवन पहुंचकर उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे अधिवेशन भवन से लोक सेवक आवास के लिए रवाना होंगे और 1:15 बजे आवास पहुंचेंगे।
शाम 4 बजे राजगीर में महिला एशिया कप प्रतियोगिता का उद्घाटन
मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे लोक सेवक आवास से पटना स्थित स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से 3:20 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से नालंदा विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:50 बजे नालंदा पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से राजगीर खेल परिसर जाएंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री राजगीर खेल परिसर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजगीर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य मुकाबले आज होगा, जबकि इसका आयोजन 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में खेल मंत्री लेसी सिंह समेत कई मंत्री और सांसद भी शामिल होंगे।
शाम 5:20 बजे पटना लौटेंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे राजगीर खेल परिसर से नालंदा विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से 4:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 5:15 बजे पटना के स्टेट हैंगर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लोक सेवक आवास जाएंगे, जहां शाम 5:20 बजे उनका आगमन निर्धारित है। इस प्रकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज का कार्यक्रम विकास योजनाओं की समीक्षा, नशा मुक्ति अभियान और खेल गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम
दिनांक 27.10.2026 (मंगलवार)
11.00 बजे पूर्वाह्न –बिहार गति अंतर्गत राज्य में क्रियान्वित 100 करोड़ रुपये से अधिक राशि की परियोजनाओं एवं अन्य केन्द्र प्रायोजित तथा राज्य योजना की समीक्षा बैठक में भाग लेना।
स्थान: संकल्प, लोक सेवक आवास।
12.10 बजे अपराह्न – लोक सेवक आवास से अधिवेशन भवन, पटना के लिए प्रस्थान।
मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।
12.15 बजे अपराह्न – अधिवेशन भवन, पटना आगमन एवं माननीय, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेना।
स्थान: अधिवेशन भवन, पटना।
01.10 बजे अपराह्न – कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।
मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।
01.15 बजे अपराह्न – लोक सेवक आवास आगमन।
03.15 बजे अपराह्न – लोक सेवक आवास से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।
मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।
03.20 बजे अपराह्न – स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं नालंदा विश्वविद्यालय, जिला-नालंदा स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
मार्ग: हेलीकॉप्टर द्वारा।
03.50 बजे अपराह्न – नालंदा विश्वविद्यालय, जिला-नालंदा स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं राजगीर खेल परिसर, राजगीर के लिए प्रस्थान।
मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।
04.00 बजे अपराह्न – राजगीर खेल परिसर, राजगीर आगमन एवं भारत एवं न्यूजीलैंड के बीच आयोजित एशिया कप महिला प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेना।
स्थान: राजगीर खेल परिसर, राजगीर।
04.40 बजे अपराह्न – राजगीर खेल परिसर, राजगीर से नालंदा विश्वविद्यालय, जिला-नालंदा स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।
04.45 बजे अपराह्न –नालंदा विश्वविद्यालय, जिला-नालंदा स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।
मार्ग: हेलीकॉप्टर द्वारा।
05.15 बजे अपराह्न –स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।
मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।
05.20 बजे अपराह्न –लोक सेवक आवास आगमन।













