Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार

जहानाबाद। जिले के काको थाना क्षेत्र के काजीसराय गांव से आठ अक्टूबर से लापता 13 वर्षीय आदित्य राज सकुशल मिल गया है। बिहार के गया जिले में मिले किशोर को एक युवक ने पहचानने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सौंप दिया।

Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार

जहानाबाद। जिले के काको थाना क्षेत्र के काजीसराय गांव से आठ अक्टूबर से लापता 13 वर्षीय आदित्य राज सकुशल मिल गया है। बिहार के गया जिले में मिले किशोर को एक युवक ने पहचानने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सौंप दिया। बेटे के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। 

पिता अरविंद वर्मा ने पत्रकारों, पुलिस और बच्चे को खोजने में मदद करने वाले युवक का आभार जताया है। आदित्य को खोजने में सासाराम में पढ़ाई करने वाले अजय कुमार की अहम भूमिका रही। जानकारी के अनुसार, अजय किसी काम से गया आया था और ट्रेन पकड़ने के लिए बैठा था। 

इसी दौरान उसकी नजर आदित्य पर पड़ी। समाचार माध्यमों में बच्चे की गुमशुदगी से जुड़ी खबर देखने के कारण उसे किशोर की पहचान का अंदाजा हुआ। उसने आदित्य से बातचीत की और खबर में दिए गए संपर्क नंबर पर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए। आदित्य स्वस्थ है।

पिता बोले- पत्रकारों का सबसे बड़ा सहयोग रहा

बेटे के मिलने पर भावुक अरविंद वर्मा ने कहा कि पत्रकारों ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर आदित्य की गुमशुदगी की खबर चलाकर उसकी तस्वीर और पहचान अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई। इसी का असर हुआ कि गया में अजय कुमार की नजर बच्चे पर पड़ी और वह परिवार से मिल सका। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सहयोग उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा। अजय कुमार उनके परिवार के लिए भगवान के रूप में सामने आए हैं। 

अरविंद वर्मा ने काको थाना प्रभारी और जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश के दौरान पुलिस से लगातार जानकारी मिलती रही और प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। गौरतलब है कि आदित्य आठ अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था। वह काजीसराय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छठी कक्षा का छात्र है। बेटे के सकुशल लौटने के बाद परिजनों ने पत्रकारों, पुलिस और अजय कुमार सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
Oct 27, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
Oct 27, 2026, 10:01:00 AM
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Oct 27, 2026, 9:47:00 AM
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Oct 27, 2026, 9:38:00 AM
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
Oct 27, 2026, 9:23:00 AM