पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्वी चंपारण पुलिस को जाली नोटों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। सदर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोटों की एक बड़ी खेप बरामद की है।

मोतिहारी : मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्वी चंपारण पुलिस को जाली नोटों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। सदर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोटों की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध तस्कर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
SP स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद की है। इस बरामदगी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे, इन्हें कहां खपाने की तैयारी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस की जांच जारी है और पूछताछ के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जाली नोटों की तस्करी का यह नेटवर्क केवल पूर्वी चंपारण तक सीमित है या इसके तार दूसरे जिलों अथवा राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और पूछताछ के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बरामद जाली नोटों की कुल संख्या, उनकी कीमत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट













