गोवर्धन पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर बैठक, श्रीरामपुर मंदिर परिसर में आयोजन पर बनी सहमति

बिहटा प्रखंड के श्रीरामपुर मंदिर परिसर में आगामी गोवर्धन पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहटा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया।

गोवर्धन पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर बैठक, श्रीरामपुर मंदिर परिसर में आयोजन पर बनी सहमति

बिहटा : बिहटा प्रखंड के श्रीरामपुर मंदिर परिसर में आगामी गोवर्धन पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहटा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से जुड़े इस पर्व को आपसी भाईचारे, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाने पर सहमति जताई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने और कार्यक्रम के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई।

गोवर्धन पूजा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है - उपप्रमुख वरुण कुमार

इस अवसर पर बिहटा प्रखंड के उपप्रमुख वरुण कुमार ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी गोवर्धन पूजा को धूमधाम से मनाएं तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत यादव, रामकुंज विद्यालय के प्राचार्य रंजन यादव,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव,कौड़िया पंचायत मुखिया राकेश यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि दशरथ यादव और भोला यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर गोवर्धन पूजा को सफल बनाने और क्षेत्र में सामाजिक एकता, भाईचारे तथा धार्मिक सद्भाव का संदेश देने का संकल्प लिया।

बिहटा से मंयक सिंह की रिपोर्ट

Trending News

BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
Oct 27, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
Oct 27, 2026, 10:01:00 AM
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Oct 27, 2026, 9:47:00 AM
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Oct 27, 2026, 9:38:00 AM
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
Oct 27, 2026, 9:23:00 AM
UP MLC Election Results : 11 सीटों पर मतगणना जारी
UP MLC Election Results : 11 सीटों पर मतगणना जारी
Oct 27, 2026, 9:05:00 AM
ओंको-फर्टिलिटी कैंसर मरीजों में संतान प्राप्ति की आशा की नई किरण
ओंको-फर्टिलिटी कैंसर मरीजों में संतान प्राप्ति की आशा की नई किरण
Oct 27, 2026, 8:53:00 AM
Bihar MLC Election Results : बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू
Bihar MLC Election Results : बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू
Oct 27, 2026, 8:32:00 AM
गोवर्धन पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर बैठक, श्रीरामपुर मंदिर परिसर में आयोजन पर बनी सहमति
गोवर्धन पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर बैठक, श्रीरामपुर मंदिर परिसर में आयोजन पर बनी सहमति
Oct 26, 2026, 9:05:00 PM