राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजगीर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।

राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

नालंदा: एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है बिहार की ऐतिहासिक नगरी राजगीर। खेल के मैदान में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अपना दमखम दिखाने जा रही हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजगीर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। 

इस आयोजन के मुख्य मुकाबले आज होगा, जबकि इसका आयोजन 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में खेल मंत्री लेसी सिंह समेत कई मंत्री और सांसद भी शामिल होंगे। 

राजगीर की धरती एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की महिला एवं पुरुष टीमें राजगीर पहुंच चुकी हैं और मुकाबलों से पहले अभ्यास में जुटी हैं। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया मिशन को भी मजबूती मिलेगी। 

इस सीरीज का उद्देश्य नई पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय खेल संस्कृति से जोड़ना है। रग्बी जैसे विश्वस्तरीय खेल को करीब से देखने का मौका विद्यार्थियों को अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना की सीख देगा। साथ ही ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अंतरराष्ट्रीय खेलों से प्रेरणा मिलेगी।राजगीर अब सिर्फ इतिहास और पर्यटन ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर भी अपनी नई पहचान बनाने को तैयार है।इसके पूर्व राजगीर खेल परिसर मे हॉकी,कबड्डी क्रिकेट का आयोजन हो चुका है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
Oct 27, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
Oct 27, 2026, 10:01:00 AM
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Oct 27, 2026, 9:47:00 AM
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Oct 27, 2026, 9:38:00 AM
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
Oct 27, 2026, 9:23:00 AM