शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख

बिहार के गोपालगंज जिले से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह राशि कुल 26 खातों में भेजी गई थी।

शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मांझा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक स्कूल रूपनछाप कर्णपुरा में शिक्षिका खुशबू कुमारी की नियुक्ति और योगदान को लेकर विवाद के बावजूद उनके बैंक खाते में वेतन एरियर के रूप में 17 लाख 49 हजार 507 रुपए की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर कर दी गई। यह राशि कुल 26 खातों में भेजी गई थी। मामला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बिना योगदान के कैसे हुआ लाखों का भुगतान

शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के अनुसार, तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी ने शिक्षिका खुशबू कुमारी का योगदान स्वीकार नहीं किया था। इसके बावजूद उनके ई-शिक्षा कोष फॉर्म पर हस्ताक्षर कर एंट्री कराने की अनुमति कैसे दी गई, विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना है। 13 अक्टूबर को तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

पूर्व मुखिया ने नियुक्ति से किया इंकार

विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, शिक्षिका का स्कूल कोड 10151109 और शिक्षक आईडी 1521602100068 दर्ज है। उनकी नियुक्ति कर्णपुरा पंचायत के नियोजन प्राधिकार द्वारा चार फरवरी 2016 को जारी आदेश के आधार पर बताई गई थी। हालांकि, पंचायत के तत्कालीन मुखिया अवधेश कुमार ने ऐसी किसी भी नियुक्ति से साफ इंकार किया है, जिससे दस्तावेजों की सत्यता संदिग्ध हो गई है। 

नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचीं शिक्षिका

उच्च न्यायालय के 12 जनवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में डीपीओ स्थापना विनय कुमार सुमन ने 21 सितंबर से सुनवाई शुरू की थी। शिक्षिका को नियोजन से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करने और अपना पक्ष रखने के लिए सात अक्टूबर तक की अंतिम तिथि दी गई थी, लेकिन वह सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं।

जांच के बाद होंगी प्राथमिकी

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। जांच पूरी होने और फर्जीवाड़े में शामिल दोषियों की पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग नियुक्ति, योगदान और एरियर भुगतान से जुड़े तमाम दस्तावेजों को खंगाल रहा है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
Oct 28, 2026, 1:24:00 PM
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
Oct 28, 2026, 1:20:00 PM
डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश, विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश, विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
Oct 28, 2026, 1:13:00 PM
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
Oct 28, 2026, 12:51:00 PM
 बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
Oct 28, 2026, 12:47:00 PM
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
Oct 28, 2026, 12:33:00 PM
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
Oct 28, 2026, 12:23:00 PM
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
Oct 28, 2026, 12:03:00 PM
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
Oct 28, 2026, 11:58:00 AM
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
Oct 28, 2026, 11:36:00 AM