CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री आज कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेंगे।

CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक

पटना, 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री पटना के मिलर हाई स्कूल में विकास एवं सौंदर्यीकरण योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार दल की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय में मंत्रिपरिषद् की बैठक में भाग लेंगे।

मिलर हाई स्कूल में विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग द्वारा मिलर हाई स्कूल, पटना के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे विद्यालय परिसर पहुंचकर नवनिर्मित पानी टंकी, हरित क्षेत्र एवं परिसर के सौंदर्यीकरण से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री मिलर हाई स्कूल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे लोक सेवक आवास से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:35 बजे स्टेशन पहुंचकर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित एकता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बिहार दल की विशेष ट्रेन के फ्लैग ऑफ समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बिहार दल को लेकर रवाना होने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

शाम 5 बजे होगी मंत्रिपरिषद् की बैठक

रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे मुख्य सचिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:20 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष पहुंचेंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में विकास योजनाओं का शिलान्यास, एकता दिवस से जुड़े विशेष ट्रेन के फ्लैग ऑफ समारोह और मंत्रिपरिषद् की बैठक प्रमुख गतिविधियां रहेंगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम ::

दिनांक 28.10.2026 (बुधवार)

11.35 बजे पूर्वाह्न —लोक सेवक आवास से मिलर हाई स्कूल, पटना के लिए प्रस्थान।

सड़क मार्ग द्वारा।

11.45 बजे पूर्वाह्न —मिलर हाई स्कूल, पटना आगमन एवं मिलर हाई स्कूल के नवनिर्मित पानी टंकी हरितक्षेत्र एवं परिसर के सौन्दर्यीकरण योजनाओं के शिलान्यास से संबंधित कार्यक्रम में भाग लेना।

मिलर हाई स्कूल, पटना।

12.10 बजे अपराह्न —मिलर हाई स्कूल, पटना से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।

सड़क मार्ग द्वारा।

लोक सेवक आवास आगमन।

03.25 बजे अपराह्न —लोक सेवक आवास से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन, पटना के लिए प्रस्थान।

सड़क मार्ग द्वारा।

03.35 बजे अपराह्न —पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन, पटना आगमन एवं एकता नगर (केवड़िया), गुजरात में आयोजित राजगठबंधन की एकता दिवस के अवसर पर बिहार दल के विशेष ट्रेन को फ्लैग ऑफ समारोह कार्यक्रम में भाग लेना।

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन, पटना।

04.10 बजे अपराह्न —कार्यक्रम स्थल से मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष, पटना के लिए प्रस्थान।

सड़क मार्ग द्वारा।

04.20 बजे अपराह्न —मुख्य सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष, पटना आगमन।

मुख्य सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष, पटना।

05.00 बजे अपराह्न —मंत्रिपरिषद् की बैठक में भाग लेना।

मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष, पटना।

Trending News

डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
Oct 28, 2026, 12:51:00 PM
 बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
Oct 28, 2026, 12:47:00 PM
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
Oct 28, 2026, 12:33:00 PM
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
Oct 28, 2026, 12:23:00 PM
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
Oct 28, 2026, 12:03:00 PM
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
Oct 28, 2026, 11:58:00 AM
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
Oct 28, 2026, 11:36:00 AM
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 55 किलो मिठाई एवं चाट नष्ट, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 55 किलो मिठाई एवं चाट नष्ट, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
Oct 28, 2026, 11:20:00 AM
खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
Oct 28, 2026, 10:45:00 AM
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
Oct 28, 2026, 10:26:00 AM