देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों का मार्केट डेब्यू हो गया है। शेयर बाजार में भूचाल के बीच भी Jio Platforms Share लिस्ट 21 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुए।

मुंबई : मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों का मार्केट डेब्यू हो गया है। शेयर बाजार में भूचाल के बीच भी Jio Platforms Share लिस्ट 21 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। 1119 रुपए के अपर प्राइस बैंड की तुलना में कंपनी का शेयर 1358 रुपए पर लिस्ट हुई और बिखरे हुए बाजार में भी जियो केनिवेशकों को शानदार कमाई हुई है। लिस्ट होने के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। बता दें कि पहले पायदान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड है।
1358 रुपए पर हुई Jio की लिस्टिंग
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज में शानदार डेब्यू किया है। एनएसई पर Jio Platforms Share 1,358 रुपए पर लिस्ट हुआ और ये आईपीओ प्राइस 1119 रुपए की तुलना में 21.40 फीसदी की बढ़त है। ग्रे-मार्केट प्रीमियम के मुताबिक, मुकेश अंबानी के शेयरों ने शेयर बाजार में एंट्री ली है। मार्केट डेब्यू के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। इसके साथ ही मार्केट कैपिटल के लिहाज से ये देश की दूसरी बड़ी कंपनी बन गई है।
निवेशकों को हर शेयर पर इतनी कमाई
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के तहत लॉट साइज 12 शेयरों का तय किया गया था और इस हिसाब से निवेशकों ने एक लॉट के लिए 13,428 रुपए का निवेश किया था। इसका अपर प्राइस बैंड 1119 रुपए था और लिस्टिंग प्राइस 1358 रुपए के हिसाब से देखें, तो निवेशकों को हर एक शेयर पर 239 रुपए का फायदा हुआ है।













