उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिले के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में सत्र 2025–27 में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं के चार सप्ताह के अभ्यास पाठ एवं विद्यालय अवलोकन हेतु विद्यालय आवंटन के निमित्त गठित समिति के तहत आहूत की गई थी।

उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक प्रशिक्षण को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित आवंटन पर बल दिया

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक प्रशिक्षण को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित आवंटन पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों/महाविद्यालयों के प्रशिक्षुओं की संख्या के अनुरूप प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए। चार सप्ताह के इस इंटर्नशिप/अभ्यास सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन और विद्यालय संचालन से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों को सीखने का पूरा अवसर मिले। आवंटन प्रक्रिया में दूरी और सुगमता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि प्रशिक्षुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित समिति के अन्य संबंधित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे

उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ससमय पूर्ण कर संबंधित संस्थानों एवं विद्यालयों को सूचित किया जाए, ताकि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अभ्यास पाठ का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित समिति के अन्य संबंधित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट 

Trending News

खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
Oct 28, 2026, 10:45:00 AM
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
Oct 28, 2026, 10:26:00 AM
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP,  SP के नाम वाराणसी की सीट
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP, SP के नाम वाराणसी की सीट
Oct 28, 2026, 10:09:00 AM
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
Oct 28, 2026, 9:51:00 AM
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
Oct 28, 2026, 9:45:00 AM
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
Oct 28, 2026, 9:33:00 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Oct 28, 2026, 9:28:00 AM
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
Oct 28, 2026, 9:24:00 AM
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
Oct 28, 2026, 8:42:00 AM
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
Oct 28, 2026, 8:28:00 AM