MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनावों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। बिहार की चार शिक्षक सीटों के नतीजों में राजद (पटना), बीजेपी (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की।

MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे

पटना : उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनावों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। बिहार की चार शिक्षक सीटों के नतीजों में राजद (पटना), बीजेपी (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की, जबकि स्नातक सीटों पर मतगणना जारी है। कर्नाटक में एनडीए गठबंधन ने तीन बीजेपी और एक जेडीएस उम्मीदवार की जीत के साथ सभी चार सीटों पर क्लीन स्वीप किया। वहीं महाराष्ट्र की पांच सीटों पर लगातार उतार-चढ़ाव भरे रुझानों के साथ मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से घोषित छह नतीजों में बीजेपी ने लखनऊ, मेरठ और बरेली की पांच सीटों पर परचम फहराया, जबकि वाराणसी में सपा को सफलता मिली।

बिहार (8 सीटें) 

बिहार की आठ विधान परिषद सीटों में से चार शिक्षक निर्वाचन सीटों का रिजल्ट आ चुका है। इनमें पटना शिक्षक सीट से राजद के डॉ. संजीव कुमार, तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेंद्र सिंह, दरभंगा शिक्षक सीट से 'जन सुराज' के सुरेश प्रसाद राय और सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने जीत हासिल की है। बाकी बची चार स्नातक सीटों पर बैलेट पेपर की गिनती के कारण परिणाम आने में देरी हो रही है। हालांकि पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

RJD के डॉ. संजीव ने ढहाया 30 साल का किला

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इस परिणाम के साथ ही नवल किशोर यादव के तीन दशक पुराने चुनावी वर्चस्व का अंत हो गया। वह लगातार पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके थे। इस बार मतदाताओं ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए डॉ. संजीव कुमार के पक्ष में अपना समर्थन जताया। मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, डॉ. संजीव को कुल 4487 मत मिले, जबकि नवल किशोर यादव को 3430 मत प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 1057 रहा। जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं।

सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला - नीरज कुमार

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी जीत लगभग तय होने के बाद जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा कि जनता के इस जनादेश ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है, जिससे साफ हो गया है कि राजनीति में धनबल और बाहुबल की कोई जगह नहीं है। बाहुबली अनंत सिंह पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कोई स्वामी सहजानंद सरस्वती या महापुरुष नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 'रसगुल्ला' नहीं बल्कि आने वालों को चाय पिलाते हैं और मोकामा में आगे होने वाले संभावित विधानसभा उपचुनाव में भी वे अपराध के खिलाफ अपने स्टैंड पर कायम रहते हुए एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के लिए मजबूती से प्रचार करेंगे।

Trending News

MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP,  SP के नाम वाराणसी की सीट
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP, SP के नाम वाराणसी की सीट
Oct 28, 2026, 10:09:00 AM
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
Oct 28, 2026, 9:51:00 AM
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
Oct 28, 2026, 9:45:00 AM
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
Oct 28, 2026, 9:33:00 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Oct 28, 2026, 9:28:00 AM
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
Oct 28, 2026, 9:24:00 AM
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
Oct 28, 2026, 8:41:00 AM
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
Oct 28, 2026, 8:28:00 AM
गैस रिफिलिंग की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, पांच घरेलू सिलेंडर जब्त
गैस रिफिलिंग की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, पांच घरेलू सिलेंडर जब्त
Oct 27, 2026, 8:40:00 PM
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल
Oct 27, 2026, 8:15:00 PM