आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा पुल के पास आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर एक युवक को घायल करने तथा एक लाख रुपए और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है।

आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल

गोपालगंज : मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा पुल के पास आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर एक युवक को घायल करने तथा एक लाख रुपए और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में फुलवरिया गांव निवासी मनीष दुबे ने मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पिपरा गांव निवासी सारिक शेख और प्यारे उर्फ अरमान मियां को नामजद आरोपित बनाया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा पहुंचाया गया

पीड़ित के अनुसार, सोमवार को दोपहर करीब 3:15 बजे वह सद्भावना कृषि सेंटर में रुपए जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा पुल के पास पहले से घात लगाकर बैठे दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्हें घायल कर दिया गया और उनके पास मौजूद एक लाख रुपये तथा सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पिता संतोष दुबे के मोबाइल फोन पर धमकी दी जा रही है। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं।

चाकूबाजी के आरोप को पुलिस ने बताया गलत

मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामला आपसी विवाद में मारपीट का है। उन्होंने चाकूबाजी के आरोप को गलत बताया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Trending News

खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
Oct 28, 2026, 10:45:00 AM
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
Oct 28, 2026, 10:26:00 AM
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP,  SP के नाम वाराणसी की सीट
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP, SP के नाम वाराणसी की सीट
Oct 28, 2026, 10:09:00 AM
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
Oct 28, 2026, 9:51:00 AM
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
Oct 28, 2026, 9:45:00 AM
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
Oct 28, 2026, 9:33:00 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Oct 28, 2026, 9:28:00 AM
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
Oct 28, 2026, 9:24:00 AM
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
Oct 28, 2026, 8:42:00 AM
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
Oct 28, 2026, 8:28:00 AM