राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के सौ साल पूरा होने पर पर्यटन नगरी राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 32-0 से हराया।

राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे

नालंदा : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के सौ साल पूरा होने पर पर्यटन नगरी राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 32-0 से हराया, जबकि महिला वर्ग में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 17-0 से शिकस्त दी। वहीं, दोस्ताना मुकाबलों में पुरुष वर्ग में सेंटेनरी टीम ने यूनिटी टीम को 17-7 से हराया, जबकि महिला वर्ग में यूनिटी टीम ने सेंटेनरी टीम को 7-17 से पराजित किया। मैच के समापन पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस भी मौजूद रहे। 

श्रेयसी सिंह ने कहा- बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को राजगीर की धरती पर खेलने का अवसर मिला

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को राजगीर की धरती पर खेलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि राजगीर का खेल परिसर अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। यहां स्थानीय खिलाड़ियों को भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। खेल एकता और मित्रता का सबसे सुंदर माध्यम है। उन्होंने बेटियों से खेल को करियर के रूप में अपनाने की अपील की। 

रक्षा खडसे ने कहा- इस तरह के आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दोनों देशों के संबंध भी मजबूत होते हैं

वहीं, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दोनों देशों के संबंध भी मजबूत होते हैं। रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने राजगीर खेल अकादमी की सराहना करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह सीरीज आयोजित की गई है। खेल के मैदान पर सभी एकजुट हो जाते हैं। उन्होंने बिहार सरकार, केंद्र सरकार और राजगीर खेल अकादमी के प्रयासों की सराहना की।

भुवनेश्वर में होने वाली अंडर-20 एशियाई प्रतियोगिता की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है

उन्होंने बताया कि अगले महीने भुवनेश्वर में होने वाली अंडर-20 एशियाई प्रतियोगिता की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय महिला टीम की एक खिलाड़ी ने कहा कि भुवनेश्वर में 14 और 15 नवंबर को होने वाले मुकाबलों से पहले राजगीर में खेलने का अवसर टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। खिलाड़ियों ने बिहार सरकार और राजगीर की खेल सुविधाओं की भी सराहना की।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP,  SP के नाम वाराणसी की सीट
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP, SP के नाम वाराणसी की सीट
Oct 28, 2026, 10:09:00 AM
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
Oct 28, 2026, 9:51:00 AM
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
Oct 28, 2026, 9:45:00 AM
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
Oct 28, 2026, 9:33:00 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Oct 28, 2026, 9:28:00 AM
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
Oct 28, 2026, 9:24:00 AM
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
Oct 28, 2026, 8:41:00 AM
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
Oct 28, 2026, 8:28:00 AM
गैस रिफिलिंग की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, पांच घरेलू सिलेंडर जब्त
गैस रिफिलिंग की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, पांच घरेलू सिलेंडर जब्त
Oct 27, 2026, 8:40:00 PM
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल
Oct 27, 2026, 8:15:00 PM