खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 55 किलो मिठाई एवं चाट नष्ट, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

(पलामू)। आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हरिहरगंज में समीप विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 55 किलो मिठाई एवं चाट नष्ट, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

मेदिनीनगर (पलामू)। आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हरिहरगंज स्थित नए बस स्टैंड के समीप विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय एवं  अभय शंकर ठाकुर भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में गैर-अनुमत रंगों के इस्तेमाल से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद औद्योगिक रंग के इस्तेमाल से तैयार लगभग 45 किलोग्राम मिठाइयों तथा एक नाश्ता दुकान में गैर-खाद्य पीले रंग से तैयार लगभग 10 किलोग्राम चाट को नष्ट कराया गया। इस प्रकार कुल लगभग *55 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच के लिए अभियान के दौरान चार नमूने भी संग्रहित किए गए। संतोष स्वीट्स से पनीर, सिमरन स्वीट्स से मिल्क केक, बैद्यनाथ किराना से फॉर्च्यून सरसों तेल तथा आराध्या स्वीट्स से रसगुल्ले का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित विनियमों के तहत खाद्य पदार्थों में गैर-अनुमत रंगों का उपयोग, खाद्य कारोबारियों द्वारा निर्धारित जिम्मेदारियों का उल्लंघन, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण या प्रसंस्करण, खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटना अथवा परोसना तथा आवश्यक खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण के बिना कारोबार करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही, उन्हें पाई गई कमियों को दूर करने, प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा सुरक्षित खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण अभियान के दौरान कार्यालय कर्मी राजू रंजन भी उपस्थित रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
Oct 28, 2026, 12:51:00 PM
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
Oct 28, 2026, 12:33:00 PM
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
Oct 28, 2026, 12:23:00 PM
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
Oct 28, 2026, 12:03:00 PM
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
Oct 28, 2026, 11:58:00 AM
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
Oct 28, 2026, 11:36:00 AM
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 55 किलो मिठाई एवं चाट नष्ट, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 55 किलो मिठाई एवं चाट नष्ट, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
Oct 28, 2026, 11:20:00 AM
खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
खरकई नदी की सफाई के लिए 'आस्था से स्वच्छता' अभियान के तहत किया गया श्रमदान
Oct 28, 2026, 10:45:00 AM
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
देश का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई
Oct 28, 2026, 10:26:00 AM
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP,  SP के नाम वाराणसी की सीट
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP, SP के नाम वाराणसी की सीट
Oct 28, 2026, 10:09:00 AM