रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र से बुधवार की सुबह एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उनका शव संझौली वार्ड नंबर-9 में मुसहर टोली के समीप स्थित एक निजी तालाब से बरामद हुआ है।

रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद

सासाराम : रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र से बुधवार की सुबह एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उनका शव संझौली वार्ड नंबर-9 में मुसहर टोली के समीप स्थित एक निजी तालाब से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान संझौली निवासी मोतीलाल सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोमवार की रात 9 बजे घर से निकले 

बताया जाता है कि मृतक अजय सिंह सोमवार की रात घर पर खाना खाने के बाद करीब नौ बजे बाहर निकले थे। देर रात जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने संझौली थाने को भी इसकी सूचना दी और लगातार प्रयास करते रहे।

एक दिन बाद पोखरे से शव बरामद 

अजय सिंह का शव बुधवार की सुबह संझौली वार्ड नंबर-9 स्थित एक निजी पोखरे से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल के आसपास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में चीख पुकार मच गया। इस दौरान मौत को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे तथा परिजनों ने भी किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

FSL टीम की मदद से जांच शुरू 

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची संझौली थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से कई सबूत जुटाए गए हैं और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार अजय सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
Oct 28, 2026, 1:24:00 PM
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
Oct 28, 2026, 1:20:00 PM
डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश, विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश, विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
Oct 28, 2026, 1:13:00 PM
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
Oct 28, 2026, 12:51:00 PM
 बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
Oct 28, 2026, 12:47:00 PM
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
Oct 28, 2026, 12:33:00 PM
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
Oct 28, 2026, 12:23:00 PM
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
Oct 28, 2026, 12:03:00 PM
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
Oct 28, 2026, 11:58:00 AM
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
Oct 28, 2026, 11:36:00 AM