मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी

धनबाद: सोमवार की देर रात धनबाद मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी

धनबाद: सोमवार की देर रात धनबाद मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक की गई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई।

अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे सहित जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान मंडल कारा के पांच पुरुष वार्डों, एक महिला वार्ड तथा मेडिकल वार्ड की तलाशी ली गई। पांचों पुरुष वार्डों की तलाशी अलग-अलग डीएसपी के नेतृत्व में कराई गई जबकि महिला वार्ड की तलाशी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने ली। इस दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किए गए।

पूरी कार्रवाई के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत वस्तुओं की मौजूदगी की जांच करना तथा जेल के भीतर निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कैदियों की मेडिकल जांच विशेष मेडिकल टीम के द्वारा की जाएगी।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट 

Trending News

मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
Oct 28, 2026, 1:24:00 PM
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
Oct 28, 2026, 1:20:00 PM
डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश, विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश, विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
Oct 28, 2026, 1:13:00 PM
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने किया सुसाइड
Oct 28, 2026, 12:51:00 PM
 बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
बीजेपी और कांग्रेस को गढ़ में मिली करारी हार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ढह गया किला
Oct 28, 2026, 12:47:00 PM
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
रात के अंधेरे में घर से निकले, एक दिन बाद पोखर से शव बरामद
Oct 28, 2026, 12:33:00 PM
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
बाइक-कार में 2G वाला GPS लगा है तो हो जाएं सावधान! नेटवर्क बंद हुआ तो मोबाइल पर नहीं मिलेगी गाड़ी की लोकेशन
Oct 28, 2026, 12:23:00 PM
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
CM सम्राट चौधरी विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक
Oct 28, 2026, 12:03:00 PM
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
गड़खा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
Oct 28, 2026, 11:58:00 AM
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
पुआल की झोपड़ी से 10 फीट लंबा और 50 किलो का अजगर रेस्क्यू
Oct 28, 2026, 11:36:00 AM