मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर

जिले के घोसी प्रखंड के अलीगंज स्थित कामेश्वर उच्च विद्यालय में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर

जहानाबाद : जिले के घोसी प्रखंड के अलीगंज स्थित कामेश्वर उच्च विद्यालय में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित इस स्कूल की आईसीटी लैब में चोरों ने 16 कंप्यूटरों के सीपीयू खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर और रैम जैसे महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपए आंकी जा रही है। चोरी का तरीका देखकर लोग इसे हाईटेक वारदात बता रहे हैं। चोरों ने पूरे कंप्यूटर ले जाने के बजाय सीपीयू खोलकर केवल महत्वपूर्ण पार्ट्स निकाले। इससे विद्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर संसाधन बेकार हो गए हैं। घटना से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।

सफाई कर्मी ने दी सूचना

सुबह सफाई कर्मी ने आईसीटी लैब की स्थिति देखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन शर्मा को जानकारी दी। विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 16 कंप्यूटरों के सीपीयू से कीमती उपकरण गायब हैं। सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी हो चुका था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने को सूचना देकर लिखित आवेदन दिया।

रात्रि प्रहरी की तैनाती पर उठे सवाल

विद्यालय में रात्रि प्रहरी की तैनाती के बावजूद चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी सुधीर कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक रणविजय शर्मा और विद्यालय में 13 वर्षों तक सेवा दे चुके रामाधार शर्मा ने घटना पर चिंता जताई। ग्रामीणों का दावा है कि विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। रात्रि प्रहरी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM