Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पटना के बांकीपुर मतगणना केंद्र के बाहर एक शख्स के पास संदिग्ध फाइलें मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया।

Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पर हंगामा हो गया है। राजद, जन सुराज और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने काउंटिंग सेंटर पर CCTV कैमरे नहीं होने का आरोप लगाया। इस बीच पटना के बांकीपुर मतगणना केंद्र के बाहर एक शख्स के पास संदिग्ध फाइलें मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। जन सुराज प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने फॉर्म-16 जैसे दस्तावेज होने का दावा करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ा। 

दरअसल स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 5.32 लाख से ज्यादा मतदाताओं के वोटों से होगा।

वहीं बिहार विधान परिषद की 8 सीटों की मतगणना के बीच पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया है। मतगणना केंद्र के अंदर से एक कर्मचारी फाइलों का बंडल लेकर बाहर आ रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों और यूट्यूबर्स ने कर्मचारी को घेर लिया और फाइलें खोलने की मांग करने लगे। काफी देर तक धक्का-मुक्की और कहासुनी के बाद वहां मौजूद लोगों ने फाइलों के बंडल खोल दिए। मौके पर फाइलों को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जन सुराज प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने फॉर्म-16 जैसे दस्तावेज होने का दावा करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ा। गले में आई-कार्ड पहने इस व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है और फाइलों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। कुछ लोगों ने फर्जी वोट के नारे भी लगाए। फाइलों में क्या था और उन्हें बाहर ले जाने का क्या कारण था, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इधर MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के घर पर मिठाइयां बन रही हैं। अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है. अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि JDU ने उन्हें बाहर कर बहुत ही गलत फैसला लिया है. वहीं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एमएलसी उम्मीदवार और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के आवास पर समर्थक डमरू और शंख लेकर पहुंचने लगे हैं। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

इससे पहले पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। राजद उम्मीदवार के समर्थकों ने काउंटिंग हॉल के अंदर सीसीटीवी कैमरे न लगाए जाने का विरोध करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। पटना एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान काउंटिंग हॉल में सीसीटीवी कैमरे न होने पर उठे सवालों के बीच जिला अधिकारी कुंदन कुमार  ने स्पष्ट किया कि इस चुनाव में मतगणना कक्ष के अंदर सीसीटीवी लगाने का नियम नहीं है और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत ही सभी प्रबंध किए गए हैं। 


Trending News

अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM