हाथों में हथियार लिए वीडियो वायरल होने से हडकंप, अभी तक पुष्टि नहीं
झारखंड की राजधानी रांची में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मचा हुआ है। लोग इस वीडियो की चर्चा कर रहे हैं।

झारखंड की राजधानी रांची में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मचा हुआ है। लोग इस वीडियो की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में पांच युवक हाथों में हथियार लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्वाराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मिली जानकारी के अनुसार रांची शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पांच से छह युवक एके 47 जैसी दिखने वाली राइफलों और अन्य हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। हथियारों के खुले प्रदर्शन के साथ वीडियो में लिखा वीडियो में संदेश भी चल रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि हम बिना लाइसेंस का हथियार लेकर घूमते हैं, तुम बिना लाइसेंस के सड़क पर गाड़ी नहीं निकाल सकते। हमारे लिंक उनके साथ हैं, जब इरादा करने का हो तो तैयारी नहीं करते, हम हमेशा तैयार रहते हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की अब तक किसी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या डमी। यह वीडियो इंटरनेट मीडियो में एसके सोनू नामक अकाउंट से अपलोड किया गया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो रांची के एक इलाके का है और इसमें दिख रहे युवक की पहचान सोनू के रूप में की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है? और हथियार असली है या फिर नकली है? इस वीडियो को लेकर पुलिस की तरफ से अभी किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट











