कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और सांसद की लव स्टोरी, सगाई तक ऐसे पहुंचा प्यार का किस्सा, प्रिया सरोज ने खुद बताया

एक इंटरव्यू में सपा सांसद प्रिया सरोज ने खुद अपनी लव स्टोरी के कई दिलचस्प राज खोले हैं और बताया कि कैसे उनकी और रिंकू सिंह की प्रेम कहानी शुरू हुई। फिर उन्होंने अपने पिता तूफानी सरोज को शादी के लिए मनाया।

कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और सांसद की लव स्टोरी, सगाई तक ऐसे पहुंचा प्यार का किस्सा, प्रिया सरोज ने खुद बताया

Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए फिनिशर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज अपने रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वैसे तो रिंकू सिंह और  प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में हो चुकी है और वो दोनों अब जल्द शादी के बंधन के बंधने वाले हैं। हालांकि इस बीच एक बार फिर रिंकू सिंह और  प्रिया सरोज की लव स्टोरी की चर्चा तेज है। एक इंटरव्यू में सपा सांसद प्रिया सरोज ने खुद अपनी लव स्टोरी के कई दिलचस्प राज खोले हैं और बताया कि कैसे उनकी और रिंकू सिंह की प्रेम कहानी शुरू हुई। फिर उन्होंने अपने पिता तूफानी सरोज को शादी के लिए मनाया। ये शादी इंटरकास्ट थी, इसलिए घरवाले पहले तैयार नहीं हुए। पहले घर में किसी ने लव मैरिज नहीं की थी। ऐसे में प्रिया के घर वाले शादी के लिए कैसे तैयार हुए। आइये खुद सपा सांसद  प्रिया सरोज से ही जानते हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह से उनकी पहली मुलाकात कब हुई थी और यह रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा। 

दरअसल भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली वाइफ, उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इंटरव्यू वायरल हो रहा है।  इस इंटरव्यू में प्रिया सरोज ने बताया कि रिंकू सिंह से मेरा पहला इंटरेक्शन 2022 में हुआ, जब मैंने अपना लॉ कंप्लीट किया था।मेरी बहन का इंस्टाग्राम पर एक पेज था चिकन फूड का, उसे प्रमोट कराना था। तो मुझे किसी ने बताया था कि ऐसे-ऐसे करके हैं, ये प्रमोट कर देंगे और बहुत अच्छा लड़का है, सुन लेगा, कर देगा।

सपा सांसद प्रिया सरोज ने बताया-हम लोगों ने सोचा कि वो पेज को प्रमोट कर देंगे तो चल जाएगा। उस समय रिंकू इंस्टाग्राम पर काफी प्रॉपुलर हो चुके थे। प्रिया ने रिंकू का प्रोफाइल सर्च सर्च किया और फिर उनका प्रोफाइल देखा। उस समय इंस्टाग्राम पर मेरे सिर्फ 1 हजार फॉलोअर्स थे और रिंकू के करीब 1.20 लाख फॉलोअर्स थे। मैंने उनकी प्रोफाइल पर उनका एक फोटो लाइक करके छोड़ दिया।   मुझे याद भी नहीं था कि मैंने लाइक करके छोड़ा भी है। उन्होंने बताया कि रिंकू की पोस्ट पर लाइक करने के कुछ दिनों बाद अचानक उन्हें रिंकू का 'हाय' मैसेज आया। 

प्रिया ने इंटरव्यू में मजेदार अंदाज में बताया कि रिंकू का मैसेज देखते ही उन्होंने अपना फोन अपने भाई को दे दिया।  क्योंकि वो किसी अनजान व्यक्ति से बात नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उनके भाई ने करीब एक हफ्ते तक प्रिया के अकाउंट पर रिंकू सिंह से बातचीत की। इसी दौरान दोनों तरफ से बातचीत होने लगी। प्रिया के भाई रिंकू से बात कर रहे थे, जबकि रिंकू की तरफ से क्रिकेटर नीतीश राणा बातचीत कर रहे थे। धीरे-धीरे ये बातचीत आगे बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को समझने लगे। 

 प्रिया सरोज ने इंटरव्यू में बताया कि जब रिंकू सिंह से उनकी बातचीत शुरू हुई थी, तब उनका शादी करने या रिलेशनशिप में आने का कोई इरादा नहीं था। वो उस समय जज बनने की तैयारी कर रही थीं और पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं।  लेकिन वो होता है न कि हां किसी न किसी सेलिब्रिटी ने मैसेज किया है तो चलो रिप्लाई तो करना बनता ही है।  उस वाली चीज के लिए इधर से मेरा भाई और वहां से नितीश राणा भैया बात कर रहे थे। 

प्रिया सरोज शादी के सवाल पर कहती हैं कि पापा तैयार नहीं थे कि हम लोग शादी करें, क्योंकि हमारे यहां अपनी कास्ट के बाहर कभी शादी नहीं हुई, लव मैरिज भी नहीं। ये तो फिर इंटर-कास्ट है। मैंने इनसे कहा कि देखो, हमारा परिवार बहुत सिंपल है। कहने को सब कहते हैं पॉलिटिशियन हैं, लेकिन मेरे पिता बहुत सिंपल हैं। वो सरकारी नौकरी वाले को ढूंढ रहे हैं जो भले महीने में एक लाख कमाए लेकिन बेटी खुश होनी चाहिए और लड़का संस्कारी हो, प्रिया सरोज की बातों को सुनकर रिंकू सिंह ने उन्हें टीम इंडिया में सिलेक्ट होने की गारंटी दी।

प्रिया ने आगे बताया कि, “रिंकू ने कहा कि 2023 में मैं इंडियन टीम में सिलेक्ट हो जाऊंगा तब मान जाएंगे? प्रिया ने जवाब देते हुए कहा कि उनके पिता को क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए सिर्फ टीम इंडिया में सेलेक्शन से भी बात नहीं बनेगी।  तो फिर मैंने कहा चलो अगर मैं जज बन गई तो अपना स्टैंड ले सकती हूं, अभी तो मैं कुछ कर नहीं रही तो मैं अपने लिए स्टैंड कैसे लूं? बट टचवुड, नजर न लगे, 2023 में उनका 5 छक्के मारना, फिर इंडियन टीम में सिलेक्शन होना।  सब चीजें इतनी अच्छी होती गईं।   तब जाकर किसी तरह पापा को पता चला और वे माने।  

इंटरव्यू में जब प्रिया सरोज से पूछा गया कि वो रिंकू सिंह को क्या कहकर पुकारती हैं, तो उन्होंने बताया कि वो उन्हें 'आरके' कहकर बुलाती हैं। पूर्वांचल की परंपरा का जिक्र करते हुए प्रिया ने कहा कि वहां अक्सर पत्नियां अपने पति का नाम नहीं लेतीं।  इसलिए वह भी रिंकू का नाम लेने के बजाय उन्हें 'उनका-उनका' कहकर बुलाती हैं। वहीं प्रिया सिंह ने खुद के बारे में बताते हुए कहा कि वो खुद काफी चुलबुली और बातूनी हैं, जबकि रिंकू बहुत शांत रहते हैं और कम बोलते हैं। रिंकू का स्वभाव काफी शांत और अलग है।  

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM