'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्र सरकार पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर पलटवार किया किया है। तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान ने बड़ा हमला करते हुए कहा-एक उंगली उठाएंगे तो चार उंगलियां आपकी तरफ उठेंगी!

 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्र सरकार पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर पलटवार किया किया है। तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान ने बड़ा हमला करते हुए कहा-एक उंगली उठाएंगे तो चार उंगलियां आपकी तरफ उठेंगी! राघोपुर की घटना पर तेजस्वी यादव से चिराग पासवान ने सवाल पूछा है। बता दें कि राघोपुर में हुई नाव दुर्घटना को लेकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर तेजस्वी यादव के सवाल उठाने के मामले में भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हाजीपुर के सांसद हैं और इस नाते उस क्षेत्र की घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। चिराग ने कहा कि जब वह जिम्मेदारी लेते हैं, तो तेजस्वी यादव से भी सवाल पूछे जाएंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि राघोपुर में दोबारा ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। नेता प्रतिपक्ष अगर उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी का जवाब देना चाहिए। चिराग ने सवाल किया कि घटना के बाद तेजस्वी यादव दिल्ली से कितनी देर बाद अपने क्षेत्र पहुंचे? उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोगों को सदन तक पहुंचाया है। तेजस्वी यादव बताएं कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए क्या किया है। चिराग ने तंज कसते हुए कहा-एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी।

अपराध पर चिराग पासवान का बड़ा बयान

बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि ऐसी घटनाओं में सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधियों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। किसी भी नेता को यह नहीं कहना चाहिए कि आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर चिराग ने कहा कि वह ऐसे बयान का समर्थन नहीं करते हैं।

एमएलसी चुनाव पर भी बोले चिराग

अनंत सिंह द्वारा एनडीए उम्मीदवार का विरोध किए जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए गठबंधन के सभी दलों के नेता मेहनत कर रहे हैं। चिराग ने दावा किया कि एमएलसी चुनाव के परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव की तरह होंगे और एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM