मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) भोजपुर की ओर से मंडल कारा में 35 बंदियों को छह दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आरा : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) भोजपुर की ओर से मंडल कारा में 35 बंदियों को छह दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कारा आरा की सहायक अधीक्षक रिया कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उद्यमिता की बुनियादी जानकारी देकर स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल से परिचित कराना है.
प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को उद्यम स्थापित करने, व्यवसाय की संभावनाओं को समझने और स्वरोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं
प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को उद्यम स्थापित करने, व्यवसाय की संभावनाओं को समझने और स्वरोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। इससे बंदियों को जेल से बाहर आने के बाद सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करने और रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर पीएनबी RSETI भोजपुर के संकाय सदस्य देव कुमार एवं रवि शंकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।
भोजपुर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट













