पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल में हुए हादसे के बाद भारतीय जनता पार्टी में शोक का माहौल है। हादसे को लेकर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को महाष्टमी के अवसर पर आयोजित अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम

पटना: नॉर्थ कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल में हुए हादसे के बाद भारतीय जनता पार्टी में शोक का माहौल है। हादसे को लेकर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के अवसर पर आयोजित अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। इससे पहले बीजेपी नेता नितिन नवीन के भी कार्यक्रम रद्द किए जाने की खबर सामने आई थी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का महाष्टमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित था। मुख्यमंत्री को सुबह 10 बजे से पटना के बांस घाट स्थित मां काली मंदिर, डाक बंगला रोड दुर्गा पूजा समिति और मुर्त्तलपुर हाट दुर्गा पूजा समिति में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करनी थी।

इसके बाद सुबह 11 बजे जगनपुरा स्थित श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में शामिल होने का कार्यक्रम था। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री को वापस लोक सेवक आवास पहुंचना था।

वहीं, दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच मुख्यमंत्री का पटना सिटी के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित था। इसमें अगमकुआं स्थित मां शीतला मंदिर, मां बड़ी पटनदेवी, मारवाड़ी सेवा समिति, मां छोटी पटनदेवी, मारूफगंज स्थित बड़ी देवी जी, मां बटेश्वरी देवी और नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन शामिल थे।

हालांकि, पश्चिम बंगाल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाष्टमी के अवसर पर निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। इस निर्णय को हादसे के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करने के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद महाष्टमी पर आयोजित उनके सभी निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM