अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त

ऐसी मान्यता है कि अटूट जन आस्था के इस महा केंद्र में आने के बाद कोई भी भक्त निराश नहीं जाता है। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित मां तुतलेश्वरी भवानी की प्रतिमा अति प्राचीन है। राजा प्रतापध्वल देव द्वारा लिखवाए गए दो शिलालेख यहां आज भी मौजूद हैं।

अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त

सासाराम : ऐसी मान्यता है कि अटूट जन आस्था के इस महा केंद्र में आने के बाद कोई भी भक्त निराश नहीं जाता है। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित मां तुतलेश्वरी भवानी की प्रतिमा अति प्राचीन है। राजा प्रतापध्वल देव द्वारा लिखवाए गए दो शिलालेख यहां आज भी मौजूद हैं। पहले शिलालेख में 19 अपै्रल 1158 (1254 संवत शनिवासरे) को महिषासुर मर्दिनी अष्टभुजी मां दुर्गा की नयी प्रतिमा स्थापित करने का वर्णन है। दूसरे शिलालेख में राजा की पत्नी सुल्ही, भाई त्रिभुवन धवल देव, पुत्र बिक्रमध्वल देव, साहसध्वल देव और पांच पुत्रियों के साथ पूजा अर्चना करने का जिक्र है। 

यह मंदिर मनोवांछित फल प्राप्ति को लेकर प्रसिद्ध है

आपको बता दें कि यह मंदिर मनोवांछित फल प्राप्ति को लेकर प्रसिद्ध है। शारदीय नवरात्र की नवमी और श्रावण पूर्णिमा को रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड के कई गांवों के लोग पहले तुतलेश्वरी माता की पूजा अर्चना कर ही कुलदेवता की पूजा अर्चना करते हैं। श्रावण मास में पूरे माह मेला और नवरात्र में नौ दिनों के मेले का आयोजन होता है। मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि जो यहां अशुद्ध विचार से जाता है, उसे भ्रामरी देवी (भंवरा) का प्रकोप झेलना पड़ता है। दर्जनों लोगों के साथ घटनाएं घटी है। यहां बकरे की बलि देने का रिवाज है। 

मंदिर प्रांगण में नवरात्र की नवमी तिथि की मध्य रात्रि में परियों द्वारा नृत्य-गीत के साथ पूजा-अर्चना की जाती है

किवदंती है कि मंदिर प्रांगण में नवरात्र की नवमी तिथि की मध्य रात्रि में परियों द्वारा नृत्य-गीत के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। तुतलेश्वरी भवानी मंदिर के आसपास की प्राकृतिक छटा मनोरम है। महिषासुर मंर्दिनी की प्रतिमा तुतराही जल प्रपात के मध्य में स्थापित है। पूरे रोहतास व कैमूर जिले में इस प्रकार का अद्भुत जल प्रपात नहीं है। पुरातत्ववेता डॉ. श्याम सुंदर तिवारी का मानना है कि इतना अलौकिक प्राकृतिक सौन्दर्य पूरे बिहार में नहीं है। मां तुतला भवानी मंदिर का निकटतम रेलवे स्टेशन डेहरी आन-सोन है। 

निकटतम बस स्टैंड रामडिहरा आन-सोन है, यह बस स्टैंड NH-2 सी पर अवस्थित है

वहीं निकटतम बस स्टैंड रामडिहरा आन-सोन है। यह बस स्टैंड एनएच-2 सी (डेहरी-यदुनाथपुर पथ) पर अवस्थित है। यहां से पांच किलोमीटर पश्चिम कैमूर पहाड़ी की घाटी में जाना पड़ता है। इसके लिए आटो रिक्शा उपलब्ध है। मंदिर से 100 मीटर की दूरी तक सड़क बनी हुई है। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से मंदिर की दूरी 25 किलोमीटर है।

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM