हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण

शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने को लेकर उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत व पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से हैदरनगर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण

पलामू : शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने को लेकर उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत व पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से हैदरनगर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मां से कामना की।निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, एसडीपीओ दिवांश शुक्ला, अंचलाधिकारी संतोष कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, थाना प्रभारी तंजीलूल मनान समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 

दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सह मुखिया संतोष कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को चुनरी देकर सम्मानित किया

इस दौरान चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सह मुखिया संतोष कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को चुनरी देकर सम्मानित किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हैदरनगर में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की परंपरा रही है और इसे आगे भी कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके कमिटी के सदस्यों में पवन कुमार, राहुल कुमार सिंह, मुकेश कुमार मेहता, पिंटू कुमार सोनी, इंजीनियर हरिओम गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

त्योहार में नहीं लगे जाम, पुलिस का रोड मैप तैयार, ट्रैफिक प्रभारी ने किया कमाल

पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव के साथ त्योहार की भीड़-भाड़ और यातायात जाम से निजात पाने की बेमिसाल जुगत ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कर दी है। पुलिस कप्तान कपिल चौधरी के निर्देश पर मेदिनीनगर नगरनिगम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बाईपास रोड में बैरिकेडिंग को बढ़ाए जाने की प्रशंसा आम जनमानस के बीच हो रही है। जय मां शेरावाली क्लब से होने वाली भीड़ का असर चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा सहित बैरिया, सुदना, कचहरी, छमुहान हर क्षेत्र को प्रभावित करती थी, लेकिन पलामू मुख्यालय को पूर्व से भलि भांति जानने का लाभ सरस ने अपनी कार्यकुशलता से दे दिया। 

वैकल्पिक व्यवस्था के साथ जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया

इस वर्ष जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस की अगुवाई में पलामू पुलिस चंद्रशेखर आजाद चौक, (रेड़मा चौक), भारत माता चौक (साहित्य समाज चौक), सुभाष चौक (सद्दीक मंजिल चौक) जैसे व्यस्ततम जाम लगने वाले मुख्य मार्गों पर फोकस तो किया ही, बल्कि वैकल्पिक व्यवस्था के साथ जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम  मिलावटी पनीर जब्त
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त
Oct 18, 2026, 8:25:00 AM