ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के बाद मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत

ग्वालियर : पश्चिम बंगाल के बाद मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, वह अनियंत्रित होकर मंदिर की बाहरी दीवार से जा टकराया

जानकारी के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वह अनियंत्रित होकर मंदिर की बाहरी दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार गिर गई। इसके बाद मलबे में 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- अचानक आया ट्रक

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ। उसने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान लदा हुआ था। ट्रक अचानक आया और कई दुकानों के साथ वहां मौजूद लोगों को कुचलता चला गया। इस हादसे में प्रत्यक्षदर्शी के भाई को भी चोटें आई हैं। उसने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर सुधीर सक्सेना के मुताबिक, उनके अस्पताल में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, चार से पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास कर रहे हैं।

Trending News

अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम  मिलावटी पनीर जब्त
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त
Oct 18, 2026, 8:25:00 AM
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM