पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दर्दनाक खबर है। यहां दुर्गा पूजा के दौरान भगदड मच गयी। इस घटना में अबतक 17 लोगों की मरने की खबर है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दर्दनाक खबर है। यहां दुर्गा पूजा के दौरान भगदड मच गयी। इस घटना में अबतक 17 लोगों की मरने की खबर है। जबकि दर्जनों घायल बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीएम शुवेंदु अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है। लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
नवरात्र की ख़ुशियों के बीच पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकत्ता से बड़ी खबर है। दरअसल यहाँ शनिवार की देर शाम एक बडा हादसा हो गया। हादसे में अब तक सत्रह लोगों की मरने की खबर है, जबकि चालीस के करीब घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त खबर के अनुसार उत्तरी कोलकत्ता के चोर बागान सार्वजनिन पूजा पंडाल में हादसा हो गया। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी।
अब तक की मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में शनिवार को सप्तमी के दिन माँ दुर्गा के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड पूजा पंडाल की तरफ़ उमड पड़ी थी। बताया जा रहा है कि शारदा पार्क पंडाल के पास श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठी थी। इसी दौरान बारिश की शुरुआत हो गई। जिस के बाद भीड पंडाल के बाहर निकलने वाली गेट के पास पहुँची। इतनी बडी संख्या में लोगों के एकत्र होने के बाद वहां भगदड जैसे हालात हो गये। भीड के दबाव के कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।
इस हादसे में अब तक सत्रह लोगों की मरने की खबर है, जबकि चालीस के करीब घायल बताए जा रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने ही आला प्रशासनिक अधिकारी भी हरकत में आए। हादसे के बाद प्रभावित लोगों को कोलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची। इसके अलावा आयोजनसमिति भी राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी तथा राज्य के चीफ सेक्रेटरी मनोज अग्रवाल भी कोलकत्ता अस्पताल पहुँचे। मिली खबर के अनुसार मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा मैनेजमेंट ग्रुप की टीम में मौके पर भेजी गई है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद श्रद्धालुओं के लिए पंडाल को फ़िलहाल बंद कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यपाल ने गहरा दुख जताया है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सीएम से फ़ोन पर बात भी की। बताया जा रहा है कि अमित शाह रविवार को कोलकत्ता जा सकते हैं।













